
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 10, 2020 11:53 AM IST
Corona Second Wave in Maharashtra: देश में जहां कोरोना वायरस के मामले 86 लाख से अधिक हो गए हैं वहीं, कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद अचानक से फिर बढ़ने लगे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Corona Cases in Delhi) इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां कोरोना वायरस की तीसरी लहर से लोग जूझ रहे हैं। वहीं, कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी कोरोना वायरस की एक और लहर आने की आशंका जतायी जा रही है। (Coronavirus in Maharashtra)
राज्य में कोरोना वायरस महामारी की मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि, ‘इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि, राज्य में कोरोना महामारी की एक और लहर आ सकती है। इसीलिए, हमें सावधानी बरतनी होगी और संक्रमण के प्रसार (Covid-19 Spread) को रोकने के प्रयास जारी रखने होंगे’। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ संक्रमण से निपटने के लिए बनाए गए नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए’। (Corona Second Wave in Maharashtra update)
मुख्यमंत्री ठाकरे ने मीडिया को एक वेबिनार के ज़रिए संबोधित करते हुए कहा कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि, राज्य में कोरोना की एक और लहर आ सकती है।
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली के त्योहार के बाद राज्य में 9वीं व 12वीं के स्टुडेंट्स के लिए कक्षाएं शुरू की जाएंगी। जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। स्टुडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में सैनेटाइजेशन, दवाइयों के छिड़काव और साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखने की बात मुख्यमंत्री ने कही। (Corona Second Wave in Maharashtra)
साथ ही मुख्यमंत्री ठाकरे ने इन बच्चों के अभिभावकों से भी कहा कि, वे बच्चों की सुरक्षा और कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सावधानी बरतें। मुख्यमंत्री ने कहा कि, अगर उन्हें अपने बच्चे की तबीयत ठीक ना लगे, या अगर परिवार में किसी और का स्वास्थ्य खराब हो, तो वे ऐसी स्थिति में अपने बच्चों को स्कूल ना भेजें। वहीं, राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री गायकवाड ने जानकारी दी कि,