मुंबई सहित महाराष्ट्र में फिर से दिखी कोरोना केसेस में बढ़ोतरी, संक्रमण रोकने के लिए नये नियमों की घोषणा

केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों मेए तेज़ी देखी जा रही है। सोमवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को खतरनाक बताया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा। (Coronavirus in Maharashtra)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 23, 2021 11:37 PM IST

Coronavirus in Maharashtra: कोरोना वायरस महामारी के दैनिक मामलों में कुछ दिनों से लगातार गिरावट और स्थिरता की स्थिति देखी जा रही है। लेकिन, इसके उलट देश के कुछ हिस्सों में अचानक से एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों मेए तेज़ी देखी जा रही है। सोमवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी  को खतरनाक बताया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा। (Coronavirus in Maharashtra)

क्यों कम नहीं हो रहे हैं महाराष्ट्र में कोरोना के मामले (Coronavirus in Maharashtra):

एक प्रेस वार्ता में बात करते हुए अजीत पवार ने कहा कि कोरोना मामलों में बढ़ोतरी की वजह लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को बताया। लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने और बिना मास्क के घूमने जैसी वजहों से भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। (Maharashtra Coronavirus News)

  • बता दें कि राज्य के अमरावती, नागपुर और मुंबई में कोविड-19 केसेस में सर्वाधिक बढ़ोतरी देखी गयी है। (Coronavirus in Maharashtra)
  • इसी तरह रविवार को महाराष्‍ट्र में कोरोना के 4092 नये मामले सामने आए और कोविड-19 संक्रमण के चलते 40 लोगों की मृत्यु हो गयी। अब तक महाराष्ट्र में 20 लाख, 64 हजार केसेस दर्ज़ किए गए और अब तक 51 हजार 500 लोगों की मृत्यु कोविड-19 की वजह से होती है।
  • राज्य में रिकवरी रेट 95.7 प्रतिशत है और कोविड-19 मृत्यु दर 2.5 फीसदी रही है। (Maharashtra Coronavirus News)
  • वहीं, मुंबई में 3,14,076 मामले दर्ज हो चुकी है और 11,419 लोगों की कोविड के चलते मृत्यु हो गयी।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए जाएंगे ये उपाय (Maharashtra Coronavirus News)

  • इसी बीच सोमवार को महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी दी कि, राज्य के कुछ क्षेत्रों में  कोरोना वायरस के मामलों में हुई बढ़ोतरी को कंट्रोल करने के लिए 3 टी प्रोग्राम शुरु किया जा रहा है। इसमें, ट्रेसिंग, टेस्ट और ट्रीटमेंट का फॉर्मूला अपनाया जाएगा।
  • राज्य के कुछ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। (Coronavirus in Maharashtra)
  • मुंबई क्षेत्र में प्रवेश से पहले लोगों को अपनी कोरोना रिपोर्ट पेश करनी होगी। जिसके बाद नेगेटिव होने पर ही उस शहर में आने की अनुमति मिलेगी।

(Input: IANS Hindi, ANI)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source