Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Coronavirus in Madhya Pradesh : मध्‍य प्रदेश में कोरोना हुआ बेकाबू, शवों के अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट में जगह नहीं

मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus in Madhya Pradesh) के केस काफी तेजी से बढ़ रही है। स्थिति ये है कि राज्य में शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट में जगह कम पड़ रही है।

Coronavirus in Madhya Pradesh : मध्‍य प्रदेश में कोरोना हुआ बेकाबू, शवों के अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट में जगह नहीं
शमशान में शवों के अंतिम संस्‍कार के लिए लंबी लाइन लगने के साथ ही लकड़‍ियों का स्‍टॉक भी कम हो रहा है।

Written by Rashmi Upadhyay |Published : March 31, 2021 12:03 PM IST

मध्‍य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई है। मार्च महीने की शुरुआत से ही राज्‍य में रोजाना एक्टिव मामलों की संख्‍या बढ़ती ही जा रही है। पिछले 2-3 दिनों से ही राज्‍य में रोजाना 1 हजार से ज्‍यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। आलम ये है कि मध्‍य प्रदेश में शवों का अंतिम संस्‍कार करने के लिए शमशान घाटों में जगह नहीं मिल रही है। राजधानी भोपाल में अंतिम संस्‍कार करने के लिए शमशान घाटों में लंबी लाइनें लग रही है और लकड़ियां मिलना भी दुर्लभ हो रहा है। बीते मंगलवार को ही भोपाल में कोरोना से मरने वाले 18 मरीजों का अंतिम संस्कार हुआ है। शमशान में शवों के अंतिम संस्‍कार के लिए लंबी लाइन लगने के साथ ही लकड़‍ियों का स्‍टॉक भी कम बचा था। एक दिन में कोरोना से हुई मौतों का ये दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। भोपाल में कोरोना के कारण जिन भी लोगों की मौत हो रही है उनका अंतिम संस्‍कार सुभाष नगर घाट, भदभदा घाट और झदा कब्रिस्तान में हो रहा है।

मार्च में 132 लोगों का हुआ अंतिम संस्‍कार (132 people were cremated in March in Madhya Pradesh)

कोरोना का कहर मध्‍य प्रदेश में कम नहीं हो रहा है। राज्‍य में एक्टिव मामलों की संख्‍या बढ़ने के साथ ही कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। 1 मार्च से 30 मार्च के बीच कुल 132 लोगों का अंतिम संस्‍कार हुआ है। रिकॉर्ड के मुताबिक सुभाष नगर घाट, भदभदा घाट और झदा कब्रिस्तान में बीते 7 दिन में 79 का अंतिम संस्कार हुआ है। केवल सोमवार को 17 और रविवार को 10 कोविड शवों का दाह संस्कार हुआ। हालांकि प्रशासन के अनुसार ये आंकड़ा केवल 13 का है।

coronavirus

Also Read

More News

15 अप्रैल तक बंद हुए मिडिल स्‍कूल (Middle schools closed till 15 April in Madhya Pradesh)

कोरोना के मामलों में इजाफा होता देख सरकार ने सभी मिडिल स्‍कूलों को 15 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला सुनाया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी कर आठवीं कक्षा तक के स्‍कूल 15 अप्रैल तक बंद होने की घोषणा की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं 15 अप्रैल तक संचालित नहीं की जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण में विगत दिनों में हो रही वृद्धि को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्देश जारी किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी कलेक्टर, जिला शिक्षाधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक को कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये स्कूल बंद रखे जाने के निर्देश जारी किए हैं। स्पष्ट किया गया है कि कक्षा नवमीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन पूर्व में जारी किये गये निदेशरें के अनुसार होगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source