Coronavirus in MP: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, पर फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगेगा

राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या में बीते कुछ दिनों में हुई वृद्धि से अब एक बार फिर लोगों को कोरोना संंक्रमण फैलने का डर सताने लगता है। ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बहुच बढ़ोतरी हुई है और अब डर है कि वहां से कोरोना वायरस की लहर मध्य प्रदेश की तरफ भी ना आ जाए।  (Madhya Pradesh Coronavirus News)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 25, 2021 2:11 PM IST

Coronavirus in Madhya Pradesh News: देश के 7 राज्यों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की आशंका जताने के बाद अब मध्य प्रदेश में भी इस संक्रमण की रफ्तार बढ़ते देखी जा रही है। राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या में बीते कुछ दिनों में हुई वृद्धि से अब एक बार फिर लोगों को कोरोना संंक्रमण फैलने का डर सताने लगता है। ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बहुच बढ़ोतरी हुई है और अब डर है कि वहां से कोरोना वायरस की लहर मध्य प्रदेश की तरफ भी ना आ जाए।  (Madhya Pradesh Coronavirus News)

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने का डर

राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन की तरफ से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं,जैसे सार्वजनिक स्थानों मास्क आवश्यक कर दिया गया है, आयोजनों पर रोक लगा दी गई है, मगर अभी लॉकडाउन जैसे हालात नहीं बने हैं। राज्य की वर्तमान स्थिति पर गौर करें तो मरीजों का आंकड़ा साढ़े तीन सौ के करीब पहुंच रहा है। फरवरी की शुरुआत में यह आंकड़ा डेढ़ सौ तक ही था। धीरे-धीरे इस संख्या में बदलाव आया और मरीज बढ़ने लगे। सबसे ज्यादा मरीज इंदौर और भोपाल में ही पाए जा रहे हैं। यही कारण है कि दोनों जिलों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं कई हिस्सों में रात का कर्फ्यू लगाए जाने की बात चल रही है तो बाजार के खुलने और बंद होने के समय में भी परिवर्तन हो सकता है।

कोरोना के मरीजों की संख्या पर सरकार की नजर है। राज्य से बड़ी संख्या में मजदूर पड़ोसी राज्य मे रोजगार की तलाश में जाते हैं, सरकार इन लोगों को गांव में ही मनरेगा के जरिए रोजगार देने के प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया है कि राज्य की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित न हों इसलिए लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। (Coronavirus in Madhya Pradesh updates in hindi)

मध्य प्रदेश में अभी लॉक डाउन की ज़रूरत नहीं

राज्य में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर, भोपाल और बैतूल में सामने आए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर, भोपाल, बैतूल, जबलपुर, छिंदवाड़ा आदि जिलों में खास सावधानी बरतने पर जोर दिया है। इंदौर में 139, भोपाल में 70, बैतूल में 15, जबलपुर में 14 तथा छिंदवाड़ा में 9 नए प्रकरण सामने आए हैं। इंदौर की पॉजिटिविटी रेट 6 प्रतिशत तथा भोपाल में 4.5 प्रतिशत है।

कोरोना के मरीजों के बढ़ने के कारण पचमढ़ी, बैतूल, छिंदवाड़ा आदि में लगने वाले मेले स्थगित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बालाघाट, सिवनी, बैतूल आदि सीमावर्ती जिलों से मजदूर रोज महाराष्ट्र कार्य के लिए जाते हैं। मनरेगा में इन्हें गांव में ही कार्य दिलाए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री चौहान ने दिए। वहीं महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग प्रदेश की सीमा पर अनिवार्य रूप से की जाएगी, कोविड निगेटिव व्यक्तियों को ही प्रदेश में प्रवेश दिया जाएगा। (Coronavirus in Madhya Pradesh News)

प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरणों की संख्या 2,270 हो गई है। प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट दो प्रतिशत हो गई है। रोको-टोको अभियान की रणनीति बनाई जा रही है। किसी भी प्रकार का लॉकडाउन अथवा नाइट कर्फ्यू के संबंध में राज्य सरकार की अनुमति लेना आवश्यक है।

(Input--आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.