
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 4, 2020 5:11 PM IST
Coronavirus in Madhya Pradesh: कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार मध्य प्रदेश में कम हो रही है। आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि राज्य में कोरोना महामारी का संक्रमण से जुड़े मामलों में गिरावट आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीते एक सप्ताह में 24 घंटे की अवधि में एक हजार से कम नए मरीज सामने आने पर शासन-प्रशासन से लेकर आम लोग राहत की सांस ले रहे हैं, वही प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की हिदायतें दी है, साथ ही ज्यादा मेल मिलाप न करने की सलाह दी है, क्योंकि मौसम बदल रहा है और बीमारी का खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि, राज्य में भोपाल, और इंदौर सहित उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर कोरोना महामारी के मामले में हॉटस्पॉट में बदल गए थे। इंदौर और भोपाल में तो 300 से 400 मरीज 24 घंटे में सामने आ रहे थे, मगर बीते एक सप्ताह में इस स्थितियों में बदलाव आ रहा है। (Coronavirus in Madhya Pradesh updates)
वर्तमान में 24 घंटों में जितने मरीज बीमार हो रहे हैं उससे कहीं ज्यादा मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है।आधिकारिक स्तर पर जारी आंकड़ों के मुताबिक ,
इन दिनों त्योहार का मौसम चल रहा है और प्रशासन के सामने इस बात की चिंता सताने लगी है कि लोग कहीं कोरोना की रोकथाम के लिए अपनाए जा रहे एहतियाती कदमों को ही लोग त्याग न दें। यही कारण है कि प्रशासन लगातार लोगों से इस बात का अनुरोध कर रहा है कि वह उन तरीकों का अपनाए रखें जो उन्होंने इस बीमारी से बचाव के लिए अब तक अपनाए हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने से राज्य में आम जिंदगी भी पटरी पर लौटने लगी है और बाजारों में चहल-पहल भी बढ़ गई है तो वही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से लोग कतरा रहे हैं, मास्क का भी कम उपयोग हो रहा है और यही स्थिति प्रशासन के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। त्योहारों का मौसम हेाने के कारण बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। (Coronavirus in Madhya Pradesh)
इस दौरान भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया का कहना है कि, "कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे के बीच त्यौहार इत्यादि आने के कारण लोगों में मिलना-जुलना और एकत्रित होना आरंभ हो गया है। सर्दियों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। सर्द मौसम और शुष्क हवाओं के साथ तापमान में कमी आने से वायरस प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो जाता है। इसलिए ऐसे समय में प्रशासन ने कुछ सावधानियां बरतने (Covid-19 Safety and Precautions) के लिए कहा है जैसे-