Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामलों में आई भारी गिरावट, अगस्त के बाद हुई सबसे कम वृद्धि

देश में रिकवरी रेट अब 84.34 फीसदी हो गई है। बता दें कि चिली में सबसे ज्यादा 92 प्रतिशत से ऊपर रिकवरी रेट है, वहीं अमेरिका में सबसे कम 33 फीसदी है। भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.55 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, कोरोनावायरस से संक्रमित 20 शीर्ष देशों में भारत में मृत्यु दर सबसे कम है। जबकि मेक्सिको में सबसे ज्यादा 10.4 प्रतिशत मृत्यु दर है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामलों में आई भारी गिरावट, अगस्त के बाद हुई सबसे कम वृद्धि
दिल्ली में बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना से मामले, क्या वाकई राजधानी में आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर?

Written by Kishori Mishra |Updated : October 6, 2020 3:18 PM IST

Coronavirus Update : भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 61,267 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 66,85,082 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी। कोरोनावायरस के मामलों में अगस्त के बाद मंगलवार को सबसे कम वृद्धि दर्ज (Coronavirus Update) की गई है।

देश में रिकवरी रेट अब 84.34 फीसदी हो गई है। बता दें कि चिली में सबसे ज्यादा 92 प्रतिशत से ऊपर रिकवरी रेट है, वहीं अमेरिका में सबसे कम 33 फीसदी है। भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.55 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, कोरोनावायरस से संक्रमित 20 शीर्ष देशों में भारत में मृत्यु दर सबसे कम है। जबकि मेक्सिको में सबसे ज्यादा 10.4 प्रतिशत मृत्यु दर है।

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम में मृत्यु दर 8.8 फीसदी है। भारत में कुल संक्रमितों में से फिलहाल 9,19,023 सक्रिय हैं, और 56,62,490 मरीज इससे उबर चुके हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 884 मौतें हुई हैं जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,03,569 हो (Coronavirus Update) गई है।

Also Read

More News

महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित

महाराष्ट्र अभी भी कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 14,53,653 मामले सामने आ चुके हैं और 38,347 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत में एक दिन में 10,89,403 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल जांच की संख्या 8,10,71,797 पहुंच गई है।

हर 10 में से 1 व्यक्ति का कोरोना से संक्रमित होने की है संभावना : डब्ल्यूएचओ

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, भारत में कोविड-19 से हुई मौतों का आंकड़ा है गलत

About the Author

... Read More