LIVE

Coronavirus Live Update in Hindi : जम्मू-कश्मीर में फिर बढ़े कोरोना के मामले, जानें कहां से कितने मामले आए सामने

Coronavirus Live Update in Hindi : कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 9, 2021 8:52 AM IST

  • जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक बार फिर कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड मामलों से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 151 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 163 लोग ठीक हुए हैं।
  • अच्छी बात ये है कि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य में एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई है।
  • अधिकारियों ने कहा कि जम्मू संभाग से 20 रिकवरी और 21 मामले और कश्मीर संभाग से 143 रिकवरी और 130 मामले सामने आए।
  • यहां ब्लैक फंगस का कोई नया मामला देखने को नहीं मिला और अभी इनकी संख्या 45 पर बनी हुई है।
  • यहां अभी तक 326,310 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 320,648 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,411 ने दम तोड़ दिया है।
  • यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,251 है, जिनमें से 252 जम्मू संभाग से और 999 कश्मीर संभाग से हैं।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

    Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.