LIVE

Coronavirus Live Updates: सीएम केजरीवाल ने कहा-दिल्ली में 18-44 आयु वर्ग के लोगों को 21 जून से मुफ्त वैक्सीन

कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : June 9, 2021 8:34 PM IST

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि 21 जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को 21 जून से मुफ्त वैक्‍सीन उपलब्‍ध होगी। मुख्‍यमंत्री ने यह निर्णय केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा के बाद लिया है।
  • केजरीवाल ने कहा, "यह बहुत अच्छी बात है कि केंद्र सरकार 21 जून से हमें वैक्सीन मुहैया कराने जा रही है। इसलिए अगर हमें वैक्सीन मिल जाती है तो हम 'जहां वोट, वहां वैक्सीन' योजना के तहत सभी का टीकाकरण शुरू कर देंगे।"
  • बुधवार को टीकाकरण अभियान के निरीक्षण के दौरान केजरीवाल ने यह भी बताया, "लोगों के बीच कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं, जिससे वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट हो रही है। इस तरह की अफवाहों को दूर करना हम सभी की जिम्मेदारी है।"
  • उन्होंने आगे बताया, "दिल्ली में 45 वर्ग से ऊपर के लगभग 50 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया गया है और शेष 50 प्रतिशत लोगों को अगले चार सप्ताह में टीका लगाया जाएगा। दिल्ली में, 45 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 57 लाख लोग हैं। लगभग 27-28 लाख लोगों को टीका लगाया गया है और लगभग 30 लाख लोगों को टीका लगाया जाना बाकी है।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source