LIVE

Coronavirus Live Updates: केन्द्र सरकार ने नेशनल वैक्सीनेशन प्रोग्राम लागू करने के लिए जारी किए नए दिशा निर्देश

कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : June 8, 2021 5:31 PM IST

  • राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम लागू करने के लिए केन्द्र सरकार ने कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए हैं, जो 21 जून से लागू किए जाएंगे। इस संशोधित दिशा निर्देश की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।
  • इस नए दिशा निर्देश में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों (जिनकी दूसरी खुराक देय है) और 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
  • यह नए दिशा निर्देश पीएम नरेंद्र मोदी के 21 जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को मुफ्त टीका लगाने की घोषणा करने के एक दिन बाद आए हैं। इसमें केंद्र सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को फ्री में कोरोना वैक्सीन खुराक प्रदान करेगा।
  • भारत सरकार देश में निमार्ताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे 75 % वैक्सीन को खरीदेगी। इन टीकों को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे। इन टीकों को प्रत्येक नागरिकों को सरकारी टीकाकरण केंद्रों के जरिए प्राथमिकता के अनुसार फ्री में दी जाएगी।
  • दिशा निर्देशों के अनुसार, प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए वैक्सीन डोज की कीमत सभी वैक्सीन निमार्ता द्वारा घोषित की जाएगी। यदि कोई बदलाव किया जाता है, तो उसे पहले से अधिसूचित किया जाएगा।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source