LIVE

Coronavirus Live Updates : श्रीलंका में लॉकडाउन नहीं लेकिन जारी रहेंगे कोविड को फैलने से रोकने के सभी जरूरी नियम

Coronavirus Live Updates: कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : August 7, 2021 6:49 PM IST

  • श्रीलंका में कोरोना के गिरते ग्राफ को देखते हुए देश के सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने कहा है कि कोविड -19 मामलों में गिरावट को देखते हुए देशव्यापी तालाबंदी नहीं की जाएगी।
  • उन्होंने कहा है हालांकि सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सिल्वा कोविड -19 की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय संचालन केंद्र के प्रमुख की भूमिका निभा रहे हैं।
  • सिल्वा ने कहा कि राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि देशव्यापी तालाबंदी की आवश्यकता नहीं है।
  • हालांकि शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या, अंतिम संस्कार और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम सीमित होनी चाहिए।
  • 500 से अधिक क्षमता वाले स्थानों पर शादी में उपस्थित लोगों को 150 मेहमानों तक सीमित किया जाएगा, जबकि 500 से कम क्षमता वाले स्थानों पर 100 मेहमानों तक सीमित किया जाएगा।
  • साथ ही, शनिवार मध्यरात्रि से किसी भी समय अधिकतम 25 लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति होगी।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

    Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.