LIVE

Coronavirus Live Update in Hindi : केरल में फिर बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 42,766 नए कोविड मामले

Coronavirus Live Update in Hindi : कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 5, 2021 2:36 PM IST

  • भारत ने पिछले 24 घंटों में 42,766 नए कोविड मामले दर्ज किए, जिससे कुल संक्रमण 3,29,88,673 हो गया। केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, केरल में कोविड के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की अधिकतम संख्या केरल राज्य में है।
  • मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,50,065 है।
  • रविवार सुबह जारी मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने कोविड के कारण 308 नई मौतें दर्ज कीं, जिससे आंकड़ा 4,40,533 हो गया है।
  • इस बीच, पिछले 24 घंटों में कुल 38,091 कोविड संक्रमित मरीज ठीक और डिस्चार्ज हुए, जिससे देश में अब तक 3,21,38,092 लोगों के ठीक होने की संख्या बढ़ गई है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड की रिकवरी दर 97.42 प्रतिशत हो गई है।
  • देश में सक्रिय मामले 4,10,048 हैं, जो कुल मामलों का 1.24 प्रतिशत है।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source