LIVE

Coronavirus Live Updates: देश में पिछले 24 घंटे में 42 हजार से भी अधिक दर्ज हुए कोरोना केसेस, 533 मौतें

Coronavirus Live Updates: कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : August 5, 2021 3:59 PM IST

  • स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के लगभग 42,982 नए केसेस दर्ज किए गए हैं, जबकि इस खतरनाक वायरस से 533 लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही भारत में अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 4,26,290 हो गई है।
  • बुधवार को 42,625 कोरोना के मामले दर्ज किए थे। फिलहाल देश (Coronavirus cases in India) में कुल एक्टिव केसेस गुरुवार को 4,11,076 हो गए हैं। सक्रिय मामले भारत के कुल आंकड़े का 1.29 प्रतिशत है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 41,726 मरीजों को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है। अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,09,74,748 हो गई है।
  • भारत की रिकवरी रेट 97.37 % है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5 % से नीचे बनी हुई है और वर्तमान में 2.37 % है। दैनिक सकारात्मकता दर लगातार 56 दिनों से 5 % से नीचे बनी हुई है और वर्तमान में 2.58 % है।
  • वहीं, 24 घंटों में कुल 37,55,115 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है, जिसके साथ ही देश में कुल टीकाकरण की संख्या 48,93,42,295 हो गई है। भारत में अब तक 18-44 आयु वर्ग में 17.64 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source