Coronavirus Live Update in Hindi: स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 42,618 मामले दर्ज किए गए हैं। देश में अब कुल मामले 3,29,45,907 हो गए हैं। 24 घंटों में 330 मौतें भी हुईं, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4,40,225 हो गई है। फिलहाल, देश में एक्टिव केसेस 4,05,681 हैं।
इसी दौरान देश भर के हॉस्पटिल्स से कुल 36,385 कोरोना रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे कुल रिकवर होने की संख्या बढ़कर 3 21,000,001 हो गई। फिलहाल देश में रिकवरी रेट 97.43 % है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जहां साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.63 फीसदी है, जो पिछले 71 दिनों से 3 फीसदी से भी कम है, वहीं दैनिक सकारात्मकता दर 2.50 फीसदी बताई गई है।
लगातार 89 दिनों से दैनिक सकारात्मकता दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। भारत का कुल कोविड -19 टीकाकरण कवरेज शनिवार को 67 करोड़ के आंकड़ें को पार कर गया है।
पिछले 24 घंटों में 58,85,687 खुराक के साथ, भारत का टीकाकरण कवरेज का आंकड़ा 67,72,11,205 है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.