LIVE

Coronavirus Live Update in Hindi: प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने के लिए कर्नाटक तैयार, विशेषज्ञ समिति की बैठक आज

Coronavirus Live Update in Hindi : कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : August 30, 2021 3:22 PM IST

  • Coronavirus Live Update in Hindi: कर्नाटक सरकार राज्य में प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि राज्य भर में कोविड संक्रमण के संबंध में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
  • मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली तकनीकी विशेषज्ञ समिति की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह कक्षा 8 से 12 तक के स्कूलों को फिर से खोल दिया।
  • चूंकि, किसी भी स्कूल में कोविड के प्रसार का कोई मामला नहीं है, सरकार उन जिलों में प्राथमिक विद्यालय, यानी कक्षा 1 से 8 तक खोलने के इच्छुक है, जो विशेषज्ञों के साथ परामर्श में कोविड पॉजिटिविटी के 2 प्रतिशत से कम मामले दर्ज कर रहे हैं।
  • प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने के सरकार के कदम ने माता-पिता के बीच बहस और चिंता पैदा कर दी है क्योंकि पड़ोसी राज्य केरल और महाराष्ट्र में अधिक संख्या में मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source