LIVE

Coronavirus Live Updates: भारत में लगातार तीसरे दिन 20 हजार से कम कोविड मामले दर्ज, पिछले 24 घंटों में 18,870 नए कोविड केस

Coronavirus Live Update in Hindi : कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 29, 2021 3:22 PM IST

  • Coronavirus Live Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत ने लगातार तीसरे दिन 20,000 से कम कोविड मामले दर्ज किए है।
  • देश में पिछले 24 घंटों में कुल 18,870 नए मामले सामने आए, जिससे कुल आंकड़ा बढ़कर 3,37,16,451 हो गया। भारत में मंगलवार को 18,795 और सोमवार को 19,859 नए मामले सामने आए थे।
  • पिछले 24 घंटों में 378 मौतों के साथ, भारत में मौत का आंकड़ा बुधवार सुबह तक बढ़कर 4,47,751 हो गया। पिछले कुछ हफ्तों से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत पर बनी हुई है।
  • केरल में दैनिक कोविड मामलों में गिरावट देखी गई, जो पिछले कुछ हफ्तों से कुल मामलों का लगभग आधा रिपोर्ट कर रहा है, इसमें मामूली सुधार हुआ है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, केरल में मंगलवार को 11,196 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि सोमवार को 11,699 नए मामले दर्ज किए गए।
  • महाराष्ट्र, जिसमें केरल के बाद दूसरे सबसे अधिक दैनिक कोविड मामले हैं, उसने मंगलवार को 2,844 मामले दर्ज किए थे।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source