LIVE

Coronavirus Live Updates: कोविड की जटिलताओं के बाद अनिल विज एम्स में भर्ती

Coronavirus Live Update in Hindi : कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 28, 2021 10:26 PM IST

  • Coronavirus Live Updates: हरियाणा के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज को सोमवार देर शाम कोविड-19 के बाद की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एम्स ले जाया गया।
  • मंत्री ने सोमवार शाम को कोविड के बाद सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की, इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया। उन्हें एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया की निगरानी में रखा गया है। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है।
  • रविवार को उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी।
  • इससे पहले भी हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री को अगस्त में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जब उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण अनिल विज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल नहीं हुए।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source