LIVE

Coronavirus Live Updates: बिहार में टीका लगवाने वालों के बीच लक्की ड्रा, जीतने वालों को मिला टीवी, पंखा

Coronavirus Updates in India: कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : June 28, 2021 4:06 PM IST

  • बिहार राज्य में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिहाज से एक अनूठा तरीका अपनाया गया। यहां पर कोरोना वायरस की वैक्सीन लेने वाले लोगों को शाबासी के तौर पर कुछ तोहफे दिए गए हैं।
  • बता दें कि बिहार में जहां एक ओर सरकार ने 6 महीने में 6 करोड़ टीका देने का लक्ष्य बनाया है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं अब सामाजिक कार्यकर्ता भी लोगों को जागरूक कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने में जुट गए हैं।
  • ऐसा ही एक प्रयास राज्य के कटिहार में चलाया गया जहां, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने  'टीका लगाओ, इनाम पाओ' अभियान का शुभारंभ किया। इस योजना के तरह टीका लगवाने वाले लोगों के नाम का एक लक्की ड्रा के निकाला जा रहा है उन्हें इनाम देकर सम्मानित भी किया जा रहा है। लक्की ड्रॉ में इनाम जीतने वाले लोगों को टीवी, पंखा और साइकिल जैसी उपयोगी चीज़ें दी जा रही हैं।
  • इस लक्की ड्रॉ योजना की शुरूआत के लिए  कटिहार के सामाजिक कार्यकर्ता और वार्ड नंबर 45 के पार्षद मंजूर खान को श्रेय और तारीफें मिल रही हैं।
  • मीडिया से बात करते हुए मंजूर खान ने कहा कि, भट्टा मुहल्ले में गरीब तबके के लोग रहते हैं जिनके मन में कोविड वैक्सीन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और डर है। ये लोग टीका लेने के लिए कोई खास उत्साह नहीं दिखा रहे थे। इसीलिए इन लोगों वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए  'टीका लगाओ, इनाम पाओ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

    Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.