LIVE

Coronavirus Live Updates: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने लोगों से टीके की झिझक दूर करने का किया आग्रह

Coronavirus Updates in India: कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : June 27, 2021 2:48 PM IST

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के अपने 78 वें संस्करण में रविवार को लोगों से अपील की कि वे कोविड के टीके से हिचकिचाएं नहीं और अपने व अपने परिवार के सदस्यों की कोरोना से सुरक्षा सुनिश्चित करें।
  • देशवासियों के बीच डर को दूर करते हुए, प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि लोगों को कोविड वैक्सीन के खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य यह होना चाहिए कि देश के हर गांव के प्रत्येक नागरिक को कोविड-19 का टीका लगाया जाए।
  • यह देखते हुए कि भारत अब प्रतिदिन लाखों टीके की खुराक देने में सक्षम है, प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि वैक्सीन से बचना बहुत खतरनाक हो सकता है और इस तरह के कृत्य से न केवल प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को बल्कि परिवार के सदस्यों के जीवन को भी खतरा होगा।"

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source