LIVE

Coronavirus Live Update in Hindi: भारत में कोरोना के 44,658 नए मामले, 496 मौतें

Coronavirus Live Update in Hindi : कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : August 27, 2021 3:28 PM IST

  • Coronavirus Live Update in Hindi: भारत में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 44,658 नए मामले सामने आए और 496 लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। भारत में कोविड संक्रमण से ठीक होने की दर घटकर 97.60 प्रतिशत रह गई है। दूसरी ओर, पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 11,174 की वृद्धि देखी गई और वर्तमान में यह 3,44,899 है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, कुल 32,988 रोगियों को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी दे दी गई, जिससे भारत में कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,18,21,428 हो गई है।
  • कोविड के कारण भारत में अबतक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,36,861 हो गई है।
  • पिछले 63 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत (2.10 प्रतिशत) से नीचे बनी हुई है। लगातार 31 दिनों तक दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे बनी रही और वर्तमान में 2.45 प्रतिशत है।
  • इस बीच, भारत ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान के तहत कोरोनवायरस के खिलाफ 61.22 करोड़ वैक्सीन खुराक के लैंडमार्क को पार कर लिया है।
  • पिछले 24 घंटों में कोविड टीकों की 70 लाख से अधिक खुराकें दी गईं।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source