LIVE

Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना के 28,326 नए मामले आए सामने, 85 करोड़ से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

Coronavirus Live Update in Hindi : कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 26, 2021 10:36 PM IST

  • Coronavirus Live Updates: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को आंकड़े साझा किए, जिसमें भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कुल 28,336 नए मामले सामने आए हैं। 260 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। अब तक देश भर में 85 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
  • शनिवार को 290 मौतें हुईं थीं, जिससे देश में कुल मृत्यु संख्या बढ़कर 4,46,918 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक्टिव केसेस में पिछले 24 घंटों में कुल 2,034 मामलों की वृद्धि देखी गई है, जिससे अब देश में कुल कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3,03,476 हो गए हैं।
  • स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, महामारी से भारत की रिकवरी दर वर्तमान में 97.77 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल 26,032 लोग कोविड से उबर चुके हैं, जिससे कुल रिकवरी डेटा 3,29,02,351 हो गया है।
  • भारत में साप्ताहिक पॉजिटिव दर 93 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है और वर्तमान में 1.98 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 27 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है और वर्तमान में 1.90 प्रतिशत है।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

    Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.