LIVE

Coronavirus Live Updates: उत्तर प्रदेश में सीरो सर्वे के नतीजों से राहत भरी खबर, लोगों में हुई हाई लेवल एंटीबॉडी की पुष्टि

Coronavirus Updates in India: कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : June 25, 2021 9:40 PM IST

  • देश भर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है, जिसके पीछे लोगों में एंटी-बॉडी का बनना सबसे बड़ा कारण है। इसी बीच उत्तर प्रदेश से राहत भरी खबर आ रही है।
  • राज्य के कई जनपदों में हुए सीरो सर्वे के शुरुआती नतीजे सकारात्मक निकलकर आए हैं।
  • इस सर्वे से मिले नतीजों के मुताबिक, लोगों में हाई लेवल एंटीबॉडी की पुष्टि हुई है।
  • बता दें कि प्रदेश में चार जून से सभी जनपदों में सीरो सर्वे को शुरू किया गया है, जो कि करीब 75 जिलों में हुआ।
  • इस सर्वे से ये पता लगाने की कोशिश की गई कि किस जिले के किस क्षेत्र में कोरोना का कितना संक्रमण फैला और आबादी का कितना हिस्सा संक्रमित हुआ है।
  • इसके साथ ही कितने लोगों में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबाडी बन चुकी है, इसकी जानकारी भी जुटाई गई।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source