LIVE

Coronavirus Live Updates: मध्य प्रदेश में 27 सितंबर तक 100 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक देने का लक्ष्य

Coronavirus Live Update in Hindi : कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 23, 2021 3:28 PM IST

  • मध्य प्रदेश में कोरेाना वैक्सीन का पहला डोज पात्र शत-प्रतिशत आबादी को देने के लक्ष्य की ओर सरकार तेजी से बढ़ रही है। 27 सितंबर को फिर टीकाकरण महाअभियान होने जा रहा है।
  •  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 27 सितम्बर को पुन: टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान में प्रमुखता से प्रदेश के उन पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जाएगी, जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है।
  • महाअभियान में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रदेश के शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन प्रथम डोज लग जाए। लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूर्व महाअभियानों की तरह इस महाअभियान में भी जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
  • प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण माह जनवरी 2021 से निरंतर जारी है।
  • अभी तक प्रदेश में पांच करोड़ 91 लाख से अधिक वैक्सीन के डोज लगाये जा चुके हैं।
  • इसमें से चार करोड़ 59 लाख 49 हजार 20 नागरिकों को वैक्सीन का प्रथम डोज और एक करोड़ 31 लाख 72 हजार 210 नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source