LIVE

Coronavirus Live Updates: भारत में 26,964 नए कोविड मामले सामने आए, मृत्यु दर में हुई वृद्धि

Coronavirus Live Update in Hindi : कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 22, 2021 3:52 PM IST

  • Coronavirus Live Updates in Hindi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को भारत ने पिछले 24 घंटों में 26,964 नए कोविड मामले दर्ज किए जो लगातार दूसरे दिन 30,000 के निशान से नीचे रहे।
  • इस अवधि में देश में कोविड से संबंधित मौतों की दैनिक संख्या में बढ़ोतरी देखी गयी। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड से 383 लोगों की मृत्यु दर्ज की गयी। अब तक देश में  कोविड से कुल  4,45,768 लोगों की मृत्यु हो गयी है।
  • मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत पर रही और मंगलवार को कुल 26,115 नये मामले और 252 मौतों की पुष्टि की गयी।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए कुल ताजा कोविड मामलों में से, 15,768 अकेले केरल से सामने आए, जबकि महाराष्ट्र में नए मामलों में मामूली वृद्धि देखी गई, क्योंकि मंगलवार को 2,583 मामलों के मुकाबले 3,131 नए मामले सामने आए।
  • फिलहाल देश  में 3,01,989 सक्रिय कोविड केसेस हैं, जो कि 2020 से दर्ज कुल सकारात्मक मामलों का 0.90 प्रतिशत है।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source