भारत में बीते 24 घंटों में 34,457 नए कोविड -19 मामलें दर्ज किए गए हैं। शनिवार को एक दिन पहले की तुलना में संक्रमण की संख्या में 5.7 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड बुलेटिन में कहा गया है, बीते 24 घंटें में, 375 नई मौतें भी हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,33,964 हो गई।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक प्रयास जारी है क्योंकि लगातार 55 दिनों से 50,000 से कम दैनिक मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं।
भारत की रिकवरी दर वर्तमान में 97.54 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।
हालांकि, सक्रिय मामलों ने भी पिछले 24 घंटों में 2,265 की गिरावट दर्ज की, और जिससे सक्रिय मामला संचयी रूप से 3,61,340 पर पहुंच गया है, जो पिछले 151 दिनों में सबसे कम है।
बुलेटिन के अनुसार, सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से कुल 36,347 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,15,97,982 हो गई है।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले 57 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और वर्तमान में 1.98 प्रतिशत है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 26 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और वर्तमान में 2.00 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 36,36,043 वैक्सीन खुराक दी गई है, जिससे भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 57.61 करोड़ के संचयी आंकड़े को पार कर गया है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.