LIVE

Coronavirus Live Updates: ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 लाख से ज्यादा हुई

Coronavirus Updates in India: कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 20, 2021 4:59 PM IST

  • ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस से 2301 लोगों की जान गई, जिसके बाद देश में इस घातक महामारी से मरने वालों की संख्या 5 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।
  • ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 500,800 तक पहुंच गई है, जिसके साथ ही ब्राजील दुनिया का ऐसा दूसरा देश बन गया है, जहां 5 लाख से ज्यादा मौत हुई है।
  • बता दें कि अमेरिका में ब्राजील से ज्यादा मौतें हुई हैं।
  • मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 82,288 नए संक्रमणों का पता चला, जिससे कुल मामले बढ़कर 17,883,750 हो गए, जो अमेरिका और भारत के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा संक्रमण का आंकड़ा है।
  • बयान में कहा गया है कि कोविड -19 टीकों की 86 मिलियन से अधिक खुराक देश भर में दी गई हैं, और 24.1 मिलियन से अधिक लोगों को दो बार खुराक मिल चुकी है।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source