LIVE

Coronavirus Live Updates: ओडिशा में कोरोना के 628 नए मामले दर्ज, 2 सरकारी दफ्तर किए गए सील

Coronavirus Live Update in Hindi : कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 17, 2021 3:33 PM IST

  • डिशा ने शुक्रवार को 628 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं, जिससे आंकड़ा 10,18,926 हो गया है। वहीं दो सरकारी कार्यालय दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।
  • राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार,  कुल ताजा मामलों में से 96 केस 18 साल से कम उम्र के बच्चों के हैं। क्वारंटाइन केंद्रों से 367 का पता चला है और 261 स्थानीय संपर्क के हैं।
  • खोरधा जिले में 291 मामलों के साथ सबसे अधिक ताजा संक्रमण की रिपोर्ट मिली, इसके बाद कटक जिले में 72 मामले, जगतसिंहपुर (26), सुंदरगढ़ (23), बालासोर (22) और मयूरभंज (22) हैं। अन्य जिलों में, बलांगीर, देवगढ़ और गंजम जिलों ने केवल एक-एक ताजा मामला दर्ज किया।
  • विभाग ने कहा कि सात जिलों, बौध, कालाहांडी, कंधमाल, मलकानगिरी, नबरंगपुर, नुआपाड़ा और सोनपुरा में पिछले 24 घंटों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source