LIVE

Coronavirus Live Update in Hindi: दुनिया भर में कोविड-19 के मामले बढ़कर हुए 20.77 करोड़

Coronavirus Live Update in hindi : कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : August 17, 2021 4:42 PM IST

  • Coronavirus Live Update in Hindi: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में कोविड-19 के मामले बढ़कर 20.77 करोड़ हो गए हैं। इस वायरस के कारण अब तक 43.7 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
  • यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने मंगलवार की सुबह नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, इससे हुई मौतों की संख्या और टीकाकरण क्रमश: 207,798,567, 4,370,447 और 4,703,578,751 हो गई है।
  • अब तक कुल 4.7 अरब लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। सीएसएसई के अनुसार, 36,884,777 मामलों और 622,292 मौतों के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। संक्रमण के मामले में भारत 32,225,513 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
  • 30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (20,378,570), रूस (6,531,585), फ्रांस (6,476,855), यूके (6,325,515), तुर्की (6,096,786) आदि हैं।
  • मौतों के मामले में ब्राजील 569,492 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, भारत (431,642), मैक्सिको (248,167), पेरू (197,393), रूस (168,384), यूके (131,296) आदि में 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source