LIVE

Coronavirus Live Updates: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अगले 3 दिनों में मिलेगी 4 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक

Coronavirus Updates in India: कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : June 13, 2021 7:08 PM IST

  • देशभर में वैक्सीन अभियान तेजी से चल रहा है और केंद्र सरकार लगातार राज्यों को वैक्सीन की आपूर्ति भी कर रही है ताकि अभियान में बाधा ना आये।
  • जानकारी के मुताबिक, चार लाख से अधिक (4,48,760) वैक्सीन की खुराक पाइपलाइन में हैं और अगले 3 दिनों के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएगी।
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक बयान के माध्यम से घोषणा की और यह भी स्पष्ट किया कि 1.53 करोड़ (1,53,79,233) से अधिक कोविड -19 वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना बाकी है।
  • मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार (मुफ्त चैनल) के माध्यम से और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 26 करोड़ (26,64,84,350) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान कर चुकी हैं।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source