LIVE

Coronavirus Live Updates : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 84,332 नए मामले आए सामने, 4 हजार लोगों की मौत

Coronavirus Updates in India: कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : June 12, 2021 4:39 PM IST

  • Coronavirus Live Updates in Hindi : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस के नए मामलों में पिछले महीने के मुकाबले कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोविड के 84,332 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 4,002 लोगों की मौत हुई है। लगातार पांचवें दिन भारत में एक लाख से कम कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। यह 73 दिनों में सबसे कम मामले हैं।
  • भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 2,93,59,155 हो गई है, जिसमें 10,80,690 एक्टिव केसेस हैं और अब तक 3,67,081 मौतें हुई हैं। दूसरी लहर से जूझने के बाद, ताजा कोविड मामले 17 मई को पहली बार 3 लाख अंक से नीचे आ गए। इससे पहले 7 मई को 4,14,188 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ था।
  • पिछले 24 घंटों में लगभग 1,21,311 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब तक कुल 2,79,11,384 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, देश भर में अब तक कुल 24,96,00,304 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

    Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.