LIVE

Coronavirus Live Updates : तमिलनाड़ु में कोरोना संक्रमण के चलते 1,400 बच्चे हुए अनाथ, राज्य सरकार ने किया 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : June 11, 2021 4:40 PM IST

  • तमिलनाडु के जिला बाल संरक्षण कार्यालयों ने कहा है कि राज्य में कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की तादाद अब 1,400 तक पहुंच गयी है। संस्था ने राज्य में ऐसे  बच्चों की पहचान की है, जिनके माता-पिता की मृत्यु साल 2020 में कोरोना महामारी की शुरूआत से जून 2021 की अवधि में हुई है।
  • इसमें ऐसे बच्चे शामिल हैं जिनके दोनों पैरेंट्स में से किसी एक या दोनों की मृत्यु हो गयी है। जिला बाल संरक्षण कार्यालयों द्वारा संकलित किए गए यह आंकड़े बुधवार 9 जून तक के हैं।
  • आंकड़ों के अनुसार, इन 1400 बच्चों में से 50 बच्चों के दोनों अभिभावकों की मृत्यु हो गयी है।
  • तमिलनाडु राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ होनेवाले  बच्चों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। हालांकि कोरोना  से रिकवर होने के बाद अगर किसी इंसान की मौत होती है, तो उस स्थिति में उनके बच्चे को किसी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा।
  • राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीआर) ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि 1 अप्रैल, 2020 से 5 जून, 2021 के बीच देश भर में 30,000 से अधिक बच्चों ने माता-पिता या माता-पिता दोनों में से किसी एक को कोविड-19 के कारण खोया है।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

    Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.