LIVE

Coronavirus Live Update in Hindi: भारत में कोविड-19 के नए मामले 34,973 और 260 लोगों ने गंवाई जान

Coronavirus Live Update in Hindi : कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए हमसें जुड़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 10, 2021 1:49 PM IST

  • Coronavirus Live Update in Hindi: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने ताजा आंकड़े साझा किए हैं, जिसके अनुसार पिछले दो दिनों से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने के बाद, भारत में शुक्रवार को मामूली गिरावट देखी गई। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,973 नए मामले सामने आए हैं।
  • 24 घंटों में लगभग 260 मौतें दर्ज की गईं, जिससे कुल कोरोना से संबंधित मौतों का अंकड़ा 4,42,009 हो गया है। वहीं, 37,681 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में कुल रिकवर लोगों की संख्या 3,23,42,299 हो गई।
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.31 % दर्ज की गई, जो पिछले 77 दिनों के लिए 3 % से कम है, जबकि इसी अवधि में दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.96 % दर्ज की गई, जो कि पिछले 11 दिन के लिए 3 % से कम है।
  • देश में कुल एक्टिव केसेस बढ़कर 3,90,646 हो गए हैं। केरल अभी भी कई सप्ताह से देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है।
  • भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 72.3 करोड़ (72,37,84,586) से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं, जिनमें से 67,58,491 खुराक पिछले 24 घंटों में दी गई हैं।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More
    Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source