Coronavirus in India Latest update: कोविड-19 से गुजरात में मरने वालों की संख्या 5 हुई, कुल 61 मामले, शुगर मिलें बनाएंगी हैंड सैनिटाइज़र

कोरोनावायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगातार लोगों से हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करने की अपील के बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 चीनी मिलों को हैंड सैनिटाइजर बनाने की अनुमति दी है। पूरे भारत में फैल रहे घातक कोरोनावायरस के मद्देनजर उत्पाद की बड़ी कमी आई है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 29, 2020 3:36 PM IST

Coronavirus in India Latest update: गुजरात(Gujarat) के अहमदाबाद में कोविड-19 वायरस (Covid-19) से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। वहीं कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 61 हो गई है, जिसमें रविवार के तीन नए मामले भी शामिल हैं। कोरोना से मरे 47 वर्षीय व्यक्ति का टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें शनिवार की देर रात अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वह गुजरात कैंसर रिसर्च सोसायटी अस्पताल में भर्ती थे। वह मधुमेह से भी पीड़ित थे। अहमदाबाद में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।(Coronavirus in India Latest update in hindi)

गुजरात में कोरोना वायरस के 3 नए मामले(Coronavirus in Gujarat update):

वहीं राज्य में रविवार को तीन नए मामले सामने आए। राज्य के 61 कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामलों में से 21 अहमदाबाद से और वडोदरा के नौ, गांधीनगर के नौ, राजकोट के आठ, सूरत के सात और भावनगर, मेहसाणा, कच्छ और वेरावल, गिर-सोमनाथ में एक-एक मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश की चीनी मिलें हैंड सैनिटाइजर बनाएंगी

कोरोनावायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगातार लोगों से हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करने की अपील के बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 चीनी मिलों को हैंड सैनिटाइजर बनाने की अनुमति दी है। पूरे भारत में फैल रहे घातक कोरोनावायरस के मद्देनजर उत्पाद की बड़ी कमी आई है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, राज्य सरकार ने प्रदेश की 119 चीनी मिलों में से 29 को 'अल्कोहल-बेस' सैनिटाइजर बनाने की अनुमति दी गई।

जिन 25 मिलों को अनुमति मिली है, उनमें से पांच बिजनौर जिले की हैं।

इस पहल से चीनी उद्योगों के राजस्व को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। गन्ने के रस से चीनी निकाले जाने के बाद, गुड़ से शराब का उत्पादन किया जाता है। इसलिए, इन मिलों में सैनिटाइजर का उत्पादन करने के लिए कच्चा माल होगा।

अतिरिक्त गन्ना आयुक्त वी. के. शुक्ला ने कहा, "कोरोनावायरस ने देश को दहला दिया है जिसके बाद से सैनिटाइजर की मांग आसमान छू गई है। बाजार में मांग और आपूर्ति में भारी अंतर है, जो इस निर्णय के बाद कम हो जाएगा।"

ये 24 मिलें रविवार से सैनिटाइजर का उत्पादन शुरू कर देंगी।

अधिकारियों ने कहा कि अकेले बिजनौर में बरकतपुर मिल से प्रतिदिन लगभग 5,000 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन होने की उम्मीद है।(Coronavirus in India Latest update)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source