Coronavirus in india latest Update:महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या 52 हुई, भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या पहुंची 195 तक

महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या 52 हुई, आंध्र प्रदेश में नए मामले।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : March 20, 2020 1:55 PM IST

Coronavirus in india latest Update: महाराष्ट्र राज़्य में कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या में इज़ाफा होता जा रहा है। दिन-ब-दिन नयए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार 20 मार्च को भी कोरोना इंफेक्शन के 3 केसेस सामने आए। तो वहीं, भारत में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या शुक्रवार को 195 पर पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह 9 बजे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 195 मामलों में से 20 लोग ठीक होकर अस्पतालों से जा चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस इंफेक्शन के चलते  भारत में अब तक  कारण 4 लोगों की जान चुकी है।Coronavirus in india latest Update in hindi.

Coronavirus Prevention: कोरोना वायरस से बचाव ही है इसका कारगर इलाज, कोविड के खतरे को कम करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 3 नए पीड़ित (corona virus in maharashtra ):

महाराष्ट्र में तीन और लोगों की टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राज्य में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या शुक्रवार को 52 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री  ने बताया कि राज्य में 3 और लोगों का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. इनमें 1 पिंपरी चिंचवाड़ से है, 1 पुणे से और 1 मुंबई से. राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 52 हुई. देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार  बढ़ोतरी को देखते हुए देश में रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।

Coronavirus and Ways to boost Immunity: कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए बढ़ाएं इम्यूनिटी,  हल्दी है रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का आय़ु्र्वेदिक तरीका

तो वहीं, कोरोना वायरस के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत की गयी है।

Coronavirus precautions and risk factors: कोरोना वायरस का टेस्ट किसे कराना चाहिए?, जानें कोरोना वायरस से जुड़े मिथकों के पीछे का सच

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source