भारत में हर 15वें व्यक्ति को है कोरोना वायरस का ख़तरा, सीरो सर्वे में हुआ खुलासा

 ICMR द्वारा आयोजित सीरो सर्वे की दूसरी रिपोर्ट में बताया गया कि अगस्त 2020 महीने में देश में देश में 10 वर्ष से अधिक उम्र का हर 15 व्यक्ति कोविड-19 इंफेक्शन से संक्रमित हो चुके हैं। (Coronavirus in India)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 29, 2020 8:36 PM IST

Coronavirus in India: नेशनल सीरो सर्वे के दूसरी रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारत में एक बड़ी आबादी कोरोना वायरस की चपेट में कभी भी आ सकती है।  ICMR द्वारा आयोजित सीरो सर्वे की दूसरी रिपोर्ट में बताया गया कि अगस्त 2020 महीने में देश में देश में 10 वर्ष से अधिक उम्र का हर 15 व्यक्ति कोविड-19 इंफेक्शन से संक्रमित हो चुके हैं। (Coronavirus in India)

भारत में हर 15वां व्यक्ति कोरोना वायरस से प्रभावित

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, ICMR और नीति आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में मंगलवार को इन आंकड़ों का सार्वजनिक किया। इस बाबत समाचार एजेंसियों को बताते हुए आईसीएमआर अधिकारियों ने कहा कि, ' दूसरी सीरो रिपोर्ट में यह पता चला है कि देश की आबादी का एक बड़े हिस्से के कोरोना की चपेट में आने की आशंका है। इसीलिए, इस स्थिति से निपटने के लिए 5T स्ट्रैटजी अपनाने की ज़रूरत पड़ेगी। बता दें कि, 5टी स्टेट्रज़ी में टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट और टेक्नॉलजी जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं।  उन्होंने आगे कहा, 'दूसरी सीरो रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त महीने तक देश में 10 वर्ष से अधिक उम्र का 15वां व्यक्ति कोरोना की चपेट में आ चुका है।' (Coronavirus in India)

क्या सर्दियों में बढ़ जाएगा कोरोना का बढ़ जाएगा कोरोना इंफेक्शन

कई दिनों से अटकलें लगायी जा रही हैं कि ठंड बढ़ने और सर्दियों का मौसम शुरु होने के साथ कोरोना महामारी गम्भीर रूप ले सकती है। इस विषय में आईसीएमआर ने भी राज्य सरकारों को सूचित किया कि उन्हें सर्दियों के मौसम में स्थिति को संभालने के लिए तैयारी करनी चाहिए। ICMR ने अपील की कि, त्योहारों के दौरान एक जगह पर अधिक लोग इकट्ठा हो सकते हैं और भीड़ बढ़ सकती है। इसी तरह सर्दियों का मौसम शुरु होने के साथ फ्लू के मामले भी बढ़ सकते हैं, जो कोविड-19 के प्रसार की वजह बन सकता है। (Covid-19 Spread)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source