दिवाली तक काबू में आ जाएगा कोरोना वायरस, डॉ. हर्ष वर्धन ने दिया बयान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि, ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि दिवाली के त्योहार (अक्टूबर 2020 के अंत तक) देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले काफी हद तक कंट्रोल में आ जाए। बता दें कि, डॉ. हर्षवर्धन बेंगलुरु में एक वेबिनार में बोल रहे थे जिसका आयोजन अनंत कुमार फाउंडेशन किया था। 'नेशन फर्स्ट' थीम वाले इस  वेबिनार में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "दिवाली तक महामारी को प्रभावी ढंग से कंट्रोल कर लिया जाएगा। सारे लोग इस महामारी का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।"

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 31, 2020 6:49 PM IST

Coronavirus in India: कोरोना वायरस महामारी समय के साथ देशभर में गम्भीर रूप लेती जा रही है। भारत में कोरोना वायरस के मामले 35 लाख के ऊपर पहुंच चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसी अटकलें लगायी जा रही हैं कि साल 2021 में भी कुछ समय तक कोरोना वायरस का प्रभाव रहेगा। लेकिन, इन सबके बीच डॉ. हर्षवर्धन ने बयान दिया है कि दिवाली के त्योहार तक देश में कोरोना वायरस का प्रभाव कम हो जाएगा। (Coronavirus in India)

क्या दिवाली तक कंट्रोल हो जाएगी कोरोना महामारी ?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि, ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि दिवाली के त्योहार (अक्टूबर 2020 के अंत तक) देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले काफी हद तक कंट्रोल में आ जाए। बता दें कि, डॉ. हर्षवर्धन बेंगलुरु में एक वेबिनार में बोल रहे थे जिसका आयोजन अनंत कुमार फाउंडेशन किया था। 'नेशन फर्स्ट' थीम वाले इस  वेबिनार में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "दिवाली तक महामारी को प्रभावी ढंग से कंट्रोल कर लिया जाएगा। सारे लोग इस महामारी का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। (Effect of Coronavirus in India)

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस वैक्सीन के 2 दावेदार हैं। जिनपर फिलहाल काम चल रहा है। अपने संबोधन में डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि, देश में कोविड-19 वैक्सीन पर काम काफी तेज़ गति से चल रहा है। अब तक 3 क्लिनिकल ट्रायल्स हो चुके हैं। जबकि, 4 प्री-क्लिनिकल ट्रायल्स पर भी काम चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहां कि हमें उम्मीद है कि साल 2020 के अंत तक कोविड वैक्सीन तैयार हो जाएगी।

देश में रोज़ बन रहे हैं पीपीई किट

इस वेबिनार के दौरान डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि देश में हर दिन 5 लाख से ज्यादा पीपीई किट का उत्पादन किया जा रहा है। साथ ही, लगभग 10 लाख  एन95 (N95) मास्क का उत्पादन भी दैनिक स्तर पर हो रहा है। जबकि 25 प्रोड्यूसर वेंटिलेटर बनाने का काम कर रहे हैं।

स्किन प्रॉब्लम्स हैं कोरोना वायरस के नये लक्षण, बरसात में बढ़ सकती हैं ये समस्याएं, ऐसे करें बचाव

दोपहर में एक घंटे से ज़्यादा सोना हो सकता है जानलेवा, बढ़ सकती हैं दिल की बीमारियां, रिसर्च में खुलासा

Night Terror in Kids: क्या आपका बच्चा नींद में अचानक रोने और कांपने लगता है? नाइट टेरर हो सकती है इसकी वजह, जानें क्या है यह बीमारी

स्लीप पैरालाइसिस क्या है, कैसे करें इससे बचाव

वेट लॉस के लिए नाश्ते में खाएं हेल्दी ओट्स, जानें ओट्स के अन्य फायदे और एक हेल्दी रेसिपी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source