सीरो सर्वे में खुलासा, दिल्ली में 56 फीसदी लोगों में पायी गयी कोरोना एंटीबॉडीज़, जानें हर्ड इम्यूनिटी के कितने करीब है राजधानी की जनता

लेटेस्ट सीरो सर्वे के अनुसार, दिल्ली में 56 फीसदी से अधिक नागरिकों में कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी एंटीबॉडीज़ पायी गयी हैं। इसका अर्थ यह है कि राष्ट्रीय राजधानी के 56 फीसदी लोग कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित हैं। (Coronavirus in Delhi updates)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 2, 2021 8:48 PM IST

Coronavirus in Delhi: कोरोना वायरस से कभी बदहाल रह चुके दिल्ली शहर से एक ख़बर उम्मीद की किरण बनकर सामने आयी है।  लेटेस्ट सीरो सर्वे के अनुसार, दिल्ली में 56 फीसदी से अधिक नागरिकों में कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी एंटीबॉडीज़ पायी गयी हैं। इसका अर्थ यह है कि राष्ट्रीय राजधानी के 56 फीसदी लोग कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार जिन लोगों के शरीर में कोरोना एंटीबॉडीज़ बनी हैं उनमें ऐसे लोग  भी शामिल हैं जिन्हों कोविड-19 संक्रमण होने के बाद वे खुद-ब-खुद स्वस्थ भी बन गए। इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली की एक करोड़ आबादी कोरोना से सुरक्षित है। (Coronavirus in Delhi updates)

क्या दिल्ली में तैयार हो रही है हर्ड इम्यूनिटी ?

बता दें कि इससे पहले 4 सीरो सर्वे किए जा चुके हैं। यह पांचवा सर्वे मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) द्वारा किया गया। पिछले सर्वे में शहर में 30 प्रतिशत लोगों में एटीबॉडीज़ पायी गयी थीं। वहीं, पांचवें सीरो सर्वे के नतीज़ों के आधार पर अब अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही राजधानी में हर्ड इम्यूनिटी या हर्ड कम्यूनिटी बन सकती है।

कैसा रहा सर्वे

  • इस सर्वे के 5वें संस्करण में शहर के नागरिकों के लगभग 28 हजार नमूने लिए गए। जबकि, सैम्पल्स की टेस्टिंग इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज द्वारा की गयी।
  • सीरो सर्विलांस में  56.13 फीसदी नमूनों को एंटीबॉडी पॉजिटिव पाया गया।
  • यह सैम्पल्स नवंबर-दिसंबर 2020 के दौरान इकट्ठे किए गए थे।

क्या जल्द ही दिल्ली में पूरी तरह खत्म हो जाएगी कोरोना महामारी ?

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के एक्टिव केसेस और नये मामलों की संख्या में भी काफी गिरावट आयी है। वहीं, एक्सपर्ट्स ने पांचवे सीरो सर्वे की रिपोर्ट को आशावादी और बेहतर बताया है। ऐसे में कई एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि कोरोना केसेस में आयी कमी और टीकाकरण की वजह से भविष्य में शहर में स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। ऐसा अनुमान है कि, धीरे-धीरे दिल्ली में रहनेवाले और भी लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडीज़ बनेंगी, जो कि, हर्ड इम्यूनिटी की ओर एक सकारात्मक कदम है। हर्ड कम्यूनिटी तैयार होने के बाद शहर में कोरोना महामारी के खत्म होने की उम्मीद की जा सकती है।

Coronavirus Symptoms: दिखे कोविड-19 के ये 2 लक्षण तो हो जाएं सावधान, जाना पड़ सकता है अस्पताल, स्टडी का दावा

 New Symptoms of Covid: अब कोरोना के लक्षणों में भी हुआ बदलाव, वैज्ञानिकों ने कहा, बुखार और मसल्स पेन देते हैं संक्रमण का पहला संकेत

 Covid-19 New Strain: भविष्य में आ सकते हैं कोरोना के नये स्ट्रेन, WHO का बयान, हर साल पड़ेगी नयी कोविड-19 वैक्सीन की ज़रूरत

 New Coronavirus Strain: एक्सपर्ट्स ने बताया, किन लोगों को है कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन का ख़तरा ज़्यादा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source