Corona in Sir Ganga Ram Hospital Delhi: कोरोना हॉटस्पॉट में बदला दिल्ली का सर गंगाराम अस्पताल, वैक्सीन लेने के बाद 37 डॉक्टरों समेत स्टाफ कोविड संक्रमित

दिल्ली में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच हैरान करनेवाली एक ख़बर आयी है दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से, जहां 37 डॉक्टरों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। (Corona in Sir Ganga Ram Hospital Delhi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 9, 2021 10:46 AM IST

Corona in Sir Ganga Ram Hospital Delhi:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड संक्रमण की नयी लहर का गम्भीर असर दिखायी दे रहा है। शहर में कोविड केसेस तेज़ गति से बढ़ रहे हैं और कई हॉटस्पॉट्स का पता चला है। लेकिन, हैरान करनेवाली बात यह है कि अब दिल्ली के अस्पतालों में भी कोरोना हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं।  ऐसी ही हैरान करनेवाली एक ख़बर आयी है दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) से, जहां 37 डॉक्टरों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। ( Corona in Sir Ganga Ram Hospital Delhi in hindi)

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुआ कोरोना ब्लास्ट

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एक साथ 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों के कोविड संक्रमित होने से हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि 32 डॉक्टरों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया हैं। जबकि, 5 की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में  भर्ती किया गया है। बता दें कि सर गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में सबसे बड़े हॉट स्पॉट के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, कोविड की तीसरी लहर बीत जाने के बाद अस्पताल में 3 दर्जन से भी अधिक स्टाफ को भी कोविड संक्रमित पाया गया है। (Sir Ganga Ram Hospital emerge as a corona hotspot  )

5 डॉक्टरों की स्थिति है गम्भीर

सर गंगाराम हॉस्पिटल द्वारा दी गयी  जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सभी डॉक्टरों की रिपोर्ट आ गयी थी। जिसमें से 37 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए । हालांकि, संक्रमित पाए गए डॉक्टरों में से अधिकांश में कोविड संक्रमण के हल्के लक्षण देखने को मिले हैं।  वहीं, एहतियातन सभी डॉक्टरों ने  खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर  लिया है। लेकिन, इनमें से  5 डॉक्टरों की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि, इन पांचों डॉक्टरों की उम्र 50 साल से अधिक है, जिन्हें सर गंगाराम हॉस्पिटल के ही कोविड वार्ड में रखा गया है।

कोविड संक्रमित पाए गए ज़्यादातर डॉक्टरों को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराकें (Covid Vaccine) दी जा चुकी हैं। कोरोना का टीका लगाए जाने के बाद डॉक्टरों के संक्रमित पाए जाने की यह घटना चिंताजनक बतायी जा रही है। फिलहाल, अस्पताल द्वारा कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं दिया गया है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source