
Also Read
चीन के शिंजियांग में बिना लक्षण वाले कोरोनावायरस के मिले 137 मामले।
Coronavirus in China Update: चीन के शिंजियांग (Xinjiang, china) वेवुर स्वायत्त प्रदेश की स्वास्थ्य समिति के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात को 12 बजे तक कोविड-19 का कोई नया पुष्ट मामला सामने नहीं आया, लेकिन 137 बिना लक्षण (Non-symptomatic coronavirus) के मामले दर्ज किए गए, जो सभी काशगर क्षेत्र के शूफू कस्बे में हैं। इन सभी के संक्रमित (Corona infection) होने का पता 24 अक्टूबर को लगा।
उधर चीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार की सुबह बताया कि रविवार को देश की मुख्य भूमि में कोरोना के 20 पुष्ट मामलों की रिपोर्ट हुई, जो सभी बाहर से आए हैं। एक संदिग्ध मामला पाया गया, वह भी बाहर से आया। रविवार को कोरोना से संक्रमित 20 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से चले गए और 944 लोगों को चिकित्सक निगरानी से मुक्ति मिली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को शुफू काउंटी (Coronavirus in China Update in hindi) में एक 17 वर्षीय लड़की को पॉजिटिव पाए जाने के बाद नए मामले सामने आए। क्षेत्रीय स्वास्थ्य आयोग के उप निदेशक गु यिंग्सु ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि यह सभी मामले शुफू में स्थित एक फैक्ट्री से पाए गए हैं, जहां लड़की के माता-पिता काम करते हैं।
स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, संक्रमितों को काशगर के कोरोना समर्पित अस्पताल में डॉक्टरों के निगरानी में 'क्वारंटीन' किया गया है।
अधिकारियों ने सभी संपर्क में आए हुए लोगों को 'होम आईसोलेशन' में रहने का आग्रह किया। चीन के वुहान में पिछले दिसंबर को कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था।
3 महीनों में भारत में कोरोनावायरस के सबसे कम मामले दर्ज, 70 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक