... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 15, 2020 1:47 PM IST
बिल्लियों से भी फैल सकता है कोरोनावायरस, आज से बना लें इनसे दूरी।
Coronavirus in Cats : बिल्लियों को पालने का शौक बहुत लोगों को होता है। कई लोगों के घरों में बिल्लियां भी होंगी, लेकिन अगर आप अपनी बिल्ली से बहुत प्यार करते हैं और उसे चूमते रहते हैं, तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि, ऐसा हो सकता है कि आप भी कोरोना से संक्रमित (Cat Coronavirus) हो जाएं। हालांकि, इस बात की पुष्टि वैज्ञानिकों द्वारा नहीं की गई है। एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि ऐसी बिल्लियां (Coronavirus in Cats) जो कोरोना से संक्रमित हैं, वे अन्य बिल्लियों को भी संक्रमित कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इन बिल्लियों में आपको कभी भी कोविड-19 के (Covid-19 Symptoms) लक्षण नजर नहीं आएंगे। फिलहाल, इसपर और भी रिसर्च करने की जरूरत है कि क्या बिल्लियों से दोबारा इंसानों में कोरोनावायरस फैल सकता है या नहीं?
विस्कॉन्सिन वेटरनरी डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी (Wisconsin Veterinary Diagnostic Laboratory) के निदेशक कीथ पॉल्सेन ने इस बारे में बताया कि इंसानों को बिल्लियों से कोरोनावायरस होने की संभावना अधिक है। वहीं, इस बारे में वायरस एक्सपर्ट पीटर हाफमैन का कहना है कि इस संक्रमण के दौर में अपने पालतू जानवर को किस करने से बचना चाहिए। अपने घरों की सतह हमेशा साफ करें, क्योंकि आपके पालतू जानवरों से इन सतहों पर संक्रमण पहुंचने की संभावना काफी अधिक है।
विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी में पीटर और उनकी टीम ने यूनिवर्सिटी की वेटनेरी मेडिसिन लैब में एक अध्ययन किया। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में पब्लिश इस अध्ययन के नतीजे प्रकाशित हुए हैं। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में एक कोरोना से संक्रमित मरीज से कोरोनावायरस लेकर तीन बिल्लियों (Cats to Cats Covid Spread) को संक्रमित किया। इन तीनों बिल्लियों को अलग-अलग जगहों पर ऐसी बिल्ली के साथ रखा, जो कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं थीं। सिर्फ पांच दिनों में ही उनके साथ रहने वाली बिल्लियां भी संक्रमित हो गईं।
इस बारे में शोधकर्ताओं ने कहा कि संक्रमित बिल्लियों में कोरोना के एक भी लक्षण नहीं दिखे। इन बिल्लियों को ना तो छींक आई और ना ही खांसी जैसा कुछ लक्षण दिखे। इतना ही नहीं, इनके शरीर का तापमान और वजन भी सामान्य था। इनके मालिकों को जरा सा भी शक नहीं हो पाया कि ये कोरोना से संक्रमित हैं।
डब्लूएचओ का बयान, एचआईवी की तरह ही दुनिया से कभी नहीं जाएगा कोरोना वायरस!
बता दें कि पिछले महीने न्यूयॉर्क में दो अलग-अलग जगहों पर दो पालतू बिल्लियों में कोरोनावायरस के लक्षण सामने आए थे। बताया जा रहा था कि दोनों बिल्लियां अपने पड़ोस के लोगों से संक्रमित (Cat Coronavirus Positive) हुई थीं। इसके अलावा न्यूयॉर्क के ब्रांक्स जू में भी कुछ बाघ और शेर कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।
कोरोना के लक्षणों की पहचान के लिए तैयार किया गया खास सेंसर, जानें इसकी खासियत
कोरोना वायरस को लेकर जगी आशा की किरण, ठीक हुए मरीज निभा सकते हैं बड़ी भूमिका
कोरोनावायरस के उपचार के लिए पिप्पली पर हो रहा अध्ययन, जानें इसके फायदे और नुकसान