
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 23, 2020 10:36 AM IST
Coronavirus in Bihar : बिहार के शहरी इलाकों में 31 मार्च तक 'लॉकडाउन'
Coronavirus in Bihar : कोरोनावायरस के प्रकोप से बिहार बचा हुआ था, लेकिन कोरोना वायरस ने इस राज्य को भी नहीं छोड़ा और यहां भी अपनी पहुंच बना ली। पटना, बिहार में कोरोनावायरस या कोविड-19 (Covid-19) से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति का इलाज पटना के एम्स में चल रहा है। 500 से अधिक संदिग्ध कोरोना वायरस मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है। बिहार में कोविड-19 (Coronavirus in Bihar in hindi) के दस्तक के बाद बिहार के शहरी इलाकों को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया।
हालांकि, लॉकडाउन के दौरान सभी आवश्यक सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से मानव जाति संकट में है। उन्होंने रविवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और उसके बाद जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय को लॉकडाउन करने की घोषणा कर दी गई। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को इससे अलग रखा गया है।
बैठक के बाद बिहारवासियों के नाम संदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "कोरोना वायरस से पूरी मानव जाति संकट में है। इसका सबसे अच्छा उपाय 'सोशल डिस्टेंसिंग' है।"
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, "सभी जिला, अनुमंडल, प्रखंड मुख्यालयों और सभी नगर निकायों पर यह आदेश लागू रहेगा।" आवश्यक सामग्रियों की दुकनों, बैंक, पोस्टऑफिस सहित अन्य अनिवार्य सेवाओं को इस बंद से मुक्त रखा गया है।
कोविड-19 का संदिग्ध वायरस पिछले वर्ष के अंत में उत्तरी इटली में मौजूद था
इस आदेश के तहत सभी सभी निजी प्रतिष्ठानों, निजी कार्यालयों एवं सार्वजनिक परिवहन को पूर्णत: बंद करने का निर्देश दिया गया है। फिहलाल यह आदेश 31 मार्च तक लागू रहेगा, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
नीतीश ने कहा कि लॉक डाउन में आवश्यक व अनिवार्य सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों-चिकित्सा सेवाओं, खाद्यान्न व किराने के प्रतिष्ठान, दवा की दुकानों, डेयरी- डेयरी से संबंधित प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन, बैंकिंग, एटीएम, पोस्ट आफिस के अलावा प्रिंट व इलेक्ट्रनिक मीडिया आदि सेवाओं और इन सेवाओं के लिए उपयोग किए जा रहे वाहनों को इस आदेश की परिधि से बाहर रखा गया है।
नीतीश कुमार ने बिहार के तमाम लोगों से अपील की कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में वे अपना पूरा सहयोग दें।
India Coronavirus latest update : देश में कोरोना वायरस के 360 मामले, 7 की हो चुकी है मौत
नीतीश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा, "आप सब लोग अपने घर के अंदर रहें, इधर-उधर अनावश्यक आने-जाने की जरूरत नहीं है। इन सब चीजों से संबंधित सारे मामलों की जानकारी दी जा रही है।"