... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 21, 2020 10:50 AM IST
कोरोनावायरस से बचने के लिए 6 फीट की दूरी भी है कम, जानें क्या कहती है रिसर्च
Coronavirus in Air : कोरोनावायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस रखना काफी अहम बताया गया है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस में बताया गया है कि लोगों को एक-दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी अपनाना जरूरी है। लेकिन अब WHO की ओर से खांसने या छींकने की स्थिति में कम से कम छह फीट की दूरी (Coronavirus in Air) रखने के लिए कहा गया है।
WHO के मुताबिक, कोई व्यक्ति जब खांसता या छींकता है, तो हवा में कोरोनावायरस की ड्रॉपलेट्स छह फीट की (Coronavirus in Air) दूरी से भी आगे बढ़ सकती हैं। वहीं, एक नयी रिसर्च में दावा किया गया है कि यदि हल्की हवा चल रही है, तो कोरोनावायरस के ड्रॉपलेट्स हवा के साथ छह फीट की दूरी से कहीं आगे पहुंच सकती हैं। इसलिए छह फीट की दूरी अपनाने से भी कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से नहीं रोका जा सकता है।
इस अध्ययन में दावा किया गया है कि अगर कोई संक्रमित व्यक्ति हल्की हवा में खांसता या छींकता है, तो कोरोनावायरस की नन्हीं बूंदें या ड्रॉपलेट्स कम से कम 18 फीट की दूरी तक पहुंच सकती हैं। यह रिसर्च बहुत ही चौंकाने वाली है, क्योंकि अब तक के जारी गाइडलाइंस में यही कहा गया है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए छह फीट की दूरी पर्याप्त है।
साइप्रस के निकोसिया यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने दावा किया है कि हवा में संक्रमण फैलाने को लेकर उन्होंने एक गहन शोध किया है।फिजिक्स जर्नल में इस अध्ययन को प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन में कहा गया है कि अगर संक्रमित व्यक्ति के पास 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवा चल (Coronavirus in Air) रही है, तो जैसे ही वह व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो सिर्फ 5 सेकेंड के अंदर कोरोनावायरस 18 फीट की दूरी तक फैल सकता है। ऐसी स्थिति में यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क लगाए छींकने वाले व्यक्ति के आस-पास है, जो उसकी नाक के ज़रिए वायरस से संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाती है।
तंबाकू से तैयार किया गया कोरोनावायरस का वैक्सीन, जल्द शुरू हो सकता है इंसानों पर ट्रायल
Black Leaf Tea: क्या कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोक सकती है काली पत्तियों की चाय?
अमेरिका का दावा, सफल हुआ कोरोनावायरस की वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल, जल्द होगा उपलब्ध
कोरोना वायरस को लेकर जगी आशा की किरण, ठीक हुए मरीज निभा सकते हैं बड़ी भूमिका
कोरोनावायरस के उपचार के लिए पिप्पली पर हो रहा अध्ययन, जानें इसके फायदे और नुकसान