Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या कोरोना वायरस के चलते लोग नहीं जी सकेंगे लम्बी उम्र ? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

कोरोना वायरस, उसकी सक्रियता और साथ ही वायरस के प्रभावों पर लगातार रिसर्च की जा रही है। हाल ही में ऐसी ही एक रिसर्च में पता चला कि कोरोना वायरस की वजह से लोगों की ज़िंदगी व्यापक तरीके से प्रभावित हो सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, कोरोना वायरस की वजह से लोगों की औसत आयु कम हो सकती है।

क्या कोरोना वायरस के चलते लोग नहीं जी सकेंगे लम्बी उम्र ? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

Written by Sadhna Tiwari |Published : September 20, 2020 5:59 PM IST

Coronavirus Impact: कोविड-19 संक्रमण के मामले पूरी दुनिया में तेज़ी से बढ़ रहै है। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) के मामले 3 करोड़ से अधिक हो गए हैं। कई महीनों के लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे कुछ देशों में जनजीवन सामान्य बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। लॉकडाउन में ढील देने के अलावा धीरे-धीरे दफ्तरों  और स्कूलों को खोलने की भी तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, कुछ देशों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर यानि सेंकेंड वेव आने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। जिसकी वजह से वहां के लोगों में डर का माहौल है।

कोरोना वायरस, उसकी सक्रियता और साथ ही वायरस के प्रभावों पर लगातार रिसर्च की जा रही है। हाल ही में ऐसी ही एक रिसर्च में पता चला कि कोरोना वायरस की वजह से लोगों की ज़िंदगी व्यापक तरीके से प्रभावित हो सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, कोरोना वायरस की वजह से लोगों की औसत आयु कम हो सकती है। इस रिसर्च के अनुसार लोगों की मृत्यु 9 वर्ष पहले हो सकती है। ( Coronavirus Impact on Life Expectancy)

क्या कोरोना वायरस के चलते लोगों की जल्द हो जाएगी मृत्यु ?

जर्नल पीएओएस में प्रकाशित इस रिसर्च पेपर के अनुसार, कोरोना वायरस की वजह से वैश्विक स्तर पर लोगों की ज़िंदगी जीने की अवधि (risk of early death )कम होने का ख़तरा उत्पन्न हो गया है।  ( Coronavirus Impact on Life Expectancy) इस रिसर्च के अनुसार,

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • यूरोप और उत्तर अमेरिका क्षेत्र के लोगों की जीवन अवधि में कोरोना वायरस की वजह से 10 प्रतिशत तक कमी आ सकती है
  • कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों में लोगों का जीवनकाल रहेगा कम
  • मेडिकल सुविधाओं, सामाजिक और आर्थिक स्थितियों के आधार पर ज़्यादा लोग होंगे प्रभावित
  • शिक्षा और जागरूकता की कमी भी स्थिति को बना सकती है गम्भीर

इस रिसर्च के लिए कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौतों और उनके प्रभाव के बारे में अध्ययन किया गया। जैसे, संक्रमित व्यक्ति की उम्र, कोरोना संक्रमण से पहले उसका स्वास्थ्य और उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति जैसी बातों पर ध्यान दिया गया। वहीं एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आ रहे लोगों की ज़िंदगी संक्रमण के साथ ही बदलने लगती है। इसीलिए, संभावना है कि संक्रमण होने के साथ ही उनकी जीवन प्रत्याशा कम होने लगे। (risk of early death)