
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 18, 2020 11:22 AM IST
कोविड की वजह से हो सकता है स्वस्थ लोगों को भी डायबिटीज़, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
Covid and Diabetes: कोविड-19 ने महामारी (Coronavirsu Pandemic) का रुप लेकर पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। दुनिया भर में लाखों लोगो को संक्रमण हो गया और इस इंफेक्शन के कारण लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। लेकिन, यह जानलेवा बीमारी स्वस्थ लोगों के लिए भी नयी मुश्किलें खड़ी कर रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार कोविड (Covid-19 Infection) की वजह से कई बीमारियां पैदा हो रही हैं। एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि, कोविड-19 लोगों में डायबिटीज़ (New Diabetes) का ख़तरा बढ़ा रहा है। जैसा कि कोविड-19 का ख़तरा जिन लोगों को अधिक है उनमें, डायबिटीक्स (Preexisting Diabetes) भी शामिल हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि कई कोविड-19 मरीज जो पहले से स्वस्थ्य थे उन्हें डायबिटीज हो रही है। (Covid and Diabetes in hindi)
कुछ स्टडीज़ समय-समय पर सामने आती रही हैं। जिनमें, दावा किया जाता रहा है कोविड की वजह से कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स की समस्या बढ़ सकती है। अब एक स्टडी में कहा गया है कि डायबिटीज का रिस्क कोविड की वजह से बढ़ सकता है। ‘कोविड-एब रजिस्ट्री’ (CoviDaib Registry) नाम के एक इंटरनेशनल रिसर्च पेपर में यह कहा गया है कि एक ग्लोबल रजिस्ट्री बनाने की आवश्यकता है। जिसमें, ऐसे मरीज़ों के बारे में रिकॉर्ड्स रखे जाएं जिन्हें, कोविड इंफेक्शन के बाद डायबिटीज़ की समस्या हो गयी।
नयी स्टडी में पाया गया है कि कोविड-19 की वजह बनने वाले नोवल कोरोना वायरस किसी हेल्दी व्यक्ति में भी डायबिटीज की संभावना बढ़ा देता है। यही नहीं, जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या पहले से रही है, उनकी समस्या को और गंभीर बना सकता है यह वायरस। किंग्स कॉलेज लंदन के रिसर्चर्स के अनुसार, कोरोना संक्रमण मनुष्यों ेमं बहुत तेज़ी से फैला है और इसीलिए अभी तक इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है कि यह ग्लूकोज़ मेटाबॉलिज्म को कैसे प्रभावित करता है।
17 एक्सपर्ट्स ने इस स्टडी में हिस्सा लिया। यह स्टडी न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छापी गयी। इन साइंटिस्ट का मानना है कि, ‘कोविड -ऐब रजिस्ट्री’ की मदद से ऐसे लोगों का पता लगया जाएगा, जिन्हें पहले कोविड-19 और फिर डायबिटीज़ की समस्या हुई। इस रजिस्ट्री का मकसद यही है कि, सही समय पर इस बात की पुष्टि की जा सके कि, कोविड-19 इंफेक्टेड लोगों में डायबिटीज का ख़तरा कितना है। ताकि, समय पर मरीज़ों का उपचार और देखभाल के लिए सही कदम उठाए जा सकें।