... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 20, 2020 11:19 AM IST
Fitness tips: कोरोना वायरस की वजह से नहीं जा पा रहे जिम? इन एक्सरसाइज से घर में ही खुद को रख सकते हैं फिट
Fitness Tips: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते कहर को देखते हुए पूरे देश पब्लिक प्लेस को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में बहुत से लोगो जिम (Gym) भी नहीं जा रहे, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अगर आपको भी जिम ना जाने से दिक्कत है, तो परेशान ना हों। क्योंकि आप घर में ही बहुत से ऐसे एक्सरसाइज (Exercise) कर सकते हैं, जिससे आप खुद को फिट रख सकें। फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं होती, बल्कि बॉर्डी को एक्सरसाइज की। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप घर मे ही अपने आपको फिट रख सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ (Fitness Tips:) टिप्स-
जिम में आपको कई ऐसे एक्सरसाइज कराए जाते हैं, जो आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज से आपका बॉर्डी शेप भी अच्छा होता है। साथ ही जो वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए ये एक्सरसाइज काफी अच्छा भी होता है। इन एक्सरसाइज को आप यूट्यूब से भी देखकर कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज के अगर 2-2 सेट आप करते हैं, तो जिम जाने की जरूरत महसूस नहीं होगी।
इन सभी एक्सरसाइज (Exercise) को अगर आप रोजाना घर में ही करते हैं, तो आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इससे आप खुद को फिट भी रख सकते हैं और आपकी इम्युनिटी पावर भी अच्छी होगी। बढ़ते संक्रमण के कारण इन दिनों खुद को फिट रखना बहुत ही जरूरी हो गया है। इसलिए रोजाना घर में ही एक्सरसाइज जरूर करें। इसके अलावा और भी कुछ ऐसे टिप्स है, जिससे आप खुद को फिट भी रख सकते हैं। साथ ही आपको कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है।
अगर आपको एक्सरसाइज करने में दिक्कत होती है, तो आपके लिए सुबह-शाम ठहलना काफी अच्छा ऑप्शन है। अगर आप दौड़ सकते हैं, जो थोड़ा दौड़ भी लें। इससे आप खुद को फिट भी रख सकते हैं। सुबह और शाम ठहलने और दौड़ने से वजन को कंट्रोल भी किया जा सकता है साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है।
इन दिनों कई सेलेब्रिटी कोरोना वायरस की वजह से जिम नहीं जा पा रहे हैं, इसलिए वे घर में ही वर्कआउट कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इन वर्कआउट वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। अगर आपको भी घर में एक्सरसाइज करना है, तो उनके वीडियो से टिप्स ले सकते हैं। साथ ही देख सकते हैं कि वे घर में रहकर कैसे खुद को फिट रख रहे हैं।