
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : March 21, 2020 8:11 PM IST
Delhi reports 660 new COVID cases; death toll reaches 208 - the state Health Department said on Friday.
Delhi Coronavirus in hindi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोनावायरस (Coronavirus latest) से संक्रमित 26 मामले हैं, जिनमें 5 का इलाज किया जा चुका है और 1 की मौत हो गई थी। यह डाटा हेल्थ मिस्ट्री की वेबसाइट पर उपलब्ध है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोनवायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शनिवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली को 'लॉकडॉउन' किया जाएगा। दिल्ली में कोरोनावायरस (Delhi Coronavirus news) के खतरे को देखते हुए सरकार ने यहां के सिनेमाहॉल्स, मॉल, रेस्तरां को बंद करने के समेत कई एहतियाती कदम उठाए हैं। देशभर में इससे संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है और राज्य सरकारें इससे बचने के लिए एहतियाती कदम उठा रही है।
उधर, तेलंगाना में 2 नए कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद यहां संक्रमित मामलों की संख्या शनिवार को बढ़कर 21 हो गई है। शनिवार को दो पुरुषों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों की उम्र क्रमश: 33 और 35 वर्ष है। इनमें से एक व्यक्ति अमेरिका में क्रूज पर काम करता है और दुबई से आया है। उसकी नागरिकता के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
कोरोना वायरस से बचने के आसान उपाय जो WHO द्वारा सुझाए गये हैं
कोरोनावायरस चीन के वुहान से फैला कोरोनावायरस का आतंक अब दुनिया के कई देशों में जा पहुंचा है। भारत की राजधानी दिल्ली में भी कोरोनावायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। इसके पहले भी आरएमएल अस्पताल (दिल्ली) में 3 लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के होने की आशंका के कारण भर्ती किया गया था, जिनका रिपोर्ट नकारात्मक आया था। इस वायरस से हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। चीन में सबसे ज्यादा मरने वालों की संख्या है।
अभी तक कोरोनावायरस का कोई इलाज नहीं है और ना ही शोधकर्ताओं ने इसका कोई टीका, दवा का शोध करने में सफलता पाई है।
कोरानावायरस के लक्षण (coronavirus symptoms in hindi) बहुत सामान्य होते हैं। इसके शुरुआती लक्षण निमोनिया से बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि 14 दिनों तक कोरोनावायरस का संक्रमण लोगों में साफ तौर पर पता नहीं चलता है। ऐसे में पहले से ही कुछ सेफ्टी टिप्स ट्राई करने चाहिए, ताकि इससे बचाव हो सके।
Coronavirus Symptoms in Hindi: कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव की सही जानकारी आपकी जान बचा सकती है
भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
बस और मेट्रो में सफर कर रहे हैं, तो मास्क का उपयोग करें।
सर्दी-जुकाम और बुखार होने ना दें।
जिन लोगों को भी सर्दी-जुकाम और बुखार है, उनके संपर्क में ना रहें।
छींकते समय मुंह पर रूमाल रखें।
मरीज के पास ना जाएं।
खाना खाने से पहले हाथों को साफ कर लें।
मांस का सेवन कम करें। खासकर समुद्री जीवों वाले मांस के सेवन से बचें। अधपके या कच्चे मांस का सेवन न करें।
इनपुट : (आईएएनएस हिंदी)