कोरोना संक्रमण के बाद दिमाग हो जाता है 10 साल तक बूढ़ा और कमज़ोर, रिसर्च में हुआ खुलासा

एक हालिया रिसर्च में एदावा किया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पीड़ित व्यक्ति का दिमाग समय से पहले बूढ़ा हो जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 1, 2020 11:14 AM IST

Coronavirus Effects on Human Brain:  कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी रिसर्च लगातार चल रही है और नित इस वायरस से जुड़ी नयी जानकारियां सामने आ रही हैं। एक हालिया रिसर्च में भी एक ऐसा ही खुलासा हुआ है जिसने लोगों को चौंका दिया है। इस रिसर्च में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पीड़ित व्यक्ति का दिमाग समय से पहले बूढ़ा हो जाता है। (Coronavirus Effects on Human Brain),  वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना वायरस इंफेक्शन पीड़ित व्यक्ति के दिमाग को 10 साल तक बूढ़ा बना देता है। (Coronavirus  and Human Brain)

दिमाग पर बुरा असर डालता है कोविड-19 संक्रमण

यह रिसर्च लंदन के इंपीरियल कॉलेज में की गयी। जहां, 84,000 से ज्यादा लोगों पर किए गए समीक्षात्मक अध्ययन में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं। रिसर्च के दौरान इस बात पर ध्यान दिया गया कि , कोविड-19 के गंभीर मामलों में कोरोनावायरस दिमाग पर किस तरह असर डालता है। (Coronavirus Effects on Human Brain)  इस नये रिसर्च  में शोधकर्ताओं ने पाया कि,

  • कोरोना संक्रमण पीड़ित व्यक्ति के दिमाग पर इतना बुरा असर डालता है कि, उसका दिमाग 10 साल तक बूढ़ा और कमज़ोर हो जाता है। (Coronavirus  and Human Brain)
  • इस दुष्परिणाम से  दिमाग की कार्यप्रणाली कमज़ोर हो जाती है।
  • वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि, ऐसे लोग जो कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो चुके हैं उनके दिमाग पर भी कोरोना वायरस का बुरा असर पड़ रहा है।
  • इसी तरह बिना लक्षण वाले मरीज़ों के दिमाग की कार्य प्रणाली पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।

रिसर्च के दौरान वॉलिंटियर्स का कॉग्निटिव टेस्ट (Cognitive Function) किया गया। जिसके, तहत यह जांचा गया कि मनुष्यों का दिमाग कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 Infection) के बाद कितनी कुशलता से काम करता है। हैम्पशायर के डॉक्टरों की की टीम ने कुल 84,285 लोगों से प्राप्त नतीजों का विश्लेषण किया। हालांकि, अभी इस रिसर्च के परिणामों की जांच एक्सपर्ट्स द्वारा एक बार और की जाएगी। बता दें कि रिसर्च के परिणामों को मेडआरएक्सआईवी (MedRxiv) नामक वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रकाशित भी किया गया है। (Coronavirus  and Human Brain)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source