भारत में अब फेवीपिरवीर ड्रग से होगा कोरोनावायरस के मरीजों का इलाज, डीसीजीआई ने दी मंजूरी

एंटीवायरल ड्रग फेवीपिरवीर को मंजूरी मिलने के बाद ग्लेनमार्क पूरे भारत के 10 प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों से नामांकित 150 मरीजों के साथ फेविपिरवीर के चरण 3 नैदानिक ​​परीक्षणों की तैयारी कर रहा है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 20, 2020 12:36 PM IST

Cornavirus Drug : कोरोनावायरस का प्रकोप भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने इसके इलाज के लिए एंटीवायरल ड्रग फेवीपिरवीर (Favipiravir) के प्रतिबंधित उपयोग को मंजूरी दी है। हालांकि, डीसीजीआई द्वारा निर्देश दिया गया है कि इस दवा का प्रयोग सिर्फ इमरजेंसी (Cornavirus Drug) के दौरान ही किया जाए।

डीसीजीआई ने एंटीवायरल ड्रग (Cornavirus Drug) फेवीपिरवीर को मंजूरी देते हुए कुछ दिशा-निर्देश भी तय किए हैं। डीसीजीआई द्वारा निर्देश दिया गया है कि इस दवा का प्रयोग सिर्फ आपातकाल के दौरान की जाएगी। साथ ही परिवार की सहमति लेना भी अनिवार्य होगा। इसके साथ ही इस दवा की कोर्स 14 दिन की है। फिलहाल दवा देने के बाद 1,000 मरीजों की स्थिति की निगरानी की जाएगी।

Coronavirus and Brain : मस्तिष्क के इस भाग को प्रभावित कर रहा है कोरोनावायरस

एंटीवायरल ड्रग फेवीपिरवीर को मंजूरी मिलने के बाद ग्लेनमार्क पूरे भारत के 10 प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों से नामांकित 150 मरीजों के साथ फेविपिरवीर के चरण 3 नैदानिक ​​परीक्षणों की तैयारी कर रहा है।

ऐसे करती है काम

जापान में सबसे पहले 1990 के दशक में Favipiravir ड्रग को Avigan नाम से तैयार किया गया था। यह ड्रग इन्फ्लुएंजा जैसे RNA वायरसों के रीप्रोडक्शन मकैनिज्म में अपना असर दिखाती है। इसके अलावा यह कई अन्य वायरल संक्रमणों के इलाज में असरकारी है। हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि  Favipiravir ड्रग कोरोनावायरस के इलाज में मददगार साबित हो सकती है।

Remdesivir दवा को भी मिली मंजूरी

कोरोनावायरस के इलाज के लिए असरदार एंटीवायरल दवा रेमेडिसविर को भी मंजूरी दे दी गई है। इस महीने के अंत तक भारत के बाजारों में इस दवा को उपलब्ध करा दिया जाएगा। खबरों के अनुसार,हाल ही में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने गंभीर रूप से पीड़ित कोरोनावायरस के मरीजों को रेमेडिसविर दवा देने की मंजूरी दी है। इस मंजूरी के बाद रेमेडिसविर अब अधिक व्यापक रूप से भारतीय बाजारों में उपलब्ध होगी।

लॉकडाउन में अकेलेपन के कारण लोगों में बढ़ रही है स्मोकिंग की लत, छुटकारा पाने में होंगी मुश्किलें

बता दें कि रेमेडिसविर को कोरोना के इलाज के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा इमरजेंसी उपयोग के लिए मंजूरी मिली है।

पोलियो वैक्सीन से क्या हो सकता है कोरोनावायरस का इलाज? जानें, वैज्ञानिकों का तर्क

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source