जल्द आएगी कोरोना की वैक्सीन, WHO ने बताया कब तक उपलब्ध हो सकती है यह दवा

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साफ कर दिया है, कि कोरोना के वैक्सीन के आने में कितना समय लगेगा। गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर लगभग एक करोड़ लोग कोरोना से इंफेक्टेड पाए गए हैं। जबकि, 5 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु कोविड-19 इंफेक्शन की वजह से हो गयी है। इस स्थिति को और भयावह होने से बचाने के लिए कोरोना वैक्सीन का इंतज़ार पूरी दुनिया में हो रहा है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 29, 2020 6:50 PM IST

Covid-19 Vaccine: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कोरोना वायरस के वैक्सीन से जुड़ी एक बड़ी घोषणा की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उम्मीद जतायी है कि बहुत जल्द कोविड-19 की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि, इस तरह से पहले भी कई घोषणाएं की जा चुकी हैं। लेकिन, अब हू (WHO) ने साफ कर दिया है, कि कोरोना के वैक्सीन के आने में कितना समय लगेगा। गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर लगभग एक करोड़ लोग कोरोना से इंफेक्टेड पाए गए हैं। जबकि, 5 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 Infection) की वजह से हो गयी है। इस स्थिति को और भयावह होने से बचाने के लिए कोरोना वैक्सीन का इंतज़ार पूरी दुनिया में हो रहा है।

जल्द आएगी कोरोना की वैक्सीन, WHO ने किया ऐलान:

मिली जानकारी के अनुसार, AstraZeneca नामक फार्मा कंपनी  द्वारा बनायी गयी कोविड-19 वैक्सीन ChAdOx1 nCoV-19 (जिसे AZD1222 नाम से भी जाना जाता है), अपने फाइनल ट्रायल के चरण में है। इस वैक्सीन के बारे में जानकारी देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने बताया कि, AZD1222 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल  फाइनल फेज में है। फिलहाल जिन वैक्सीन्स पर काम चल रहा है, उन सभी में AstraZeneca फार्मा कंपनी का टीका सबसे बेहतर है। उन्होंने बताया कि,  इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील जैसे देशों में जारी है। इस वैक्सीन को ट्रायल के तहत  10,260 लोगों को यह दवा देने की योजना है। AZD1222 वैक्सीन का निर्माण ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जेनेर इंस्टिट्यूट में किया गया है।

AstraZeneca कंपनी का कहना है कि साल 2020 के अंत तक वह बाज़ार में इस वैक्सीन को उपलब्ध करा सकेगी। कम्पनी की योजना इस साल के अंत तक यूरोप में कोरोना वायरस वैक्सीन के 40 करोड़ डोज की डिलीवरी देने की है।

Kawasaki Disease: मुंबई में कोविड-19 मरीज़ों में दिखे कावासाकी जैसे लक्षण, समझें क्या है यह बीमारी और कैसे करें बचाव

 कोविड-19 : दिल्ली में बन रहा है देश का पहला प्लाज्मा बैंक

Coronavirus Pandemic: यूरोप में बच्चों में बढ़े कावासाकी सिंड्रोम के मामले, जानें क्या इसका है कोरोना वायरस से संबंध

Covid-19 and Diabetes: कोविड-19 की वजह से थम सकता है इंसुलिन का उत्पादन, बढ़ता है मौत का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source