... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 25, 2020 3:41 PM IST
Coronavirus Stage: कोरोना वायरस के होते हैं 4 स्टेज, जानें भारत की क्या है स्थिति
Coronavirus Stage: कोरोना वायरस (Coronavirus) की शुरुआत चीन में दिसंबर माह से हुई थी। एक अनुमान के मुताबिक, जैसे जैसे दिन बढ़ रहे हैं वैसे वैसे कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या उतनी ही तेजी से बढ़ती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेश टेड्रोस एडनॉम घोबियस ने सोमवार को कहा कि 67 दिनों में कोविड 19 के विश्व भर में सिर्फ 1 लाख मामले थे। इसके अगले 11 दिन में यह दो गुना यानि दो लाख हो गए और फिर महज चार दिन बाद 3 लाख तक पहुंच गया। यानि दिन जैसे जैसे बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
चाइना और इटली जैसे देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus Stage) से संक्रमित लोगों की संख्या काफी बढ़। वहीं, मरने वालों की संख्या भी काफी बढ़ी। इतना सब देखते हुए भी भारत के वासियों को डर नहीं लगता है, क्योंकि उनका मनना है कि कोरोना वायरस भारत में नहीं फैल सकता। लेकिन अगर गौर से देखें, तो महज दो दिनों के अंदर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दो गुनी हो चुकी है। वहीं, कई विशेषज्ञ का कहना है कि भारत में कोरोना का दूसरा स्टेज चल रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये दूसरा स्टेज (Coronavirus Stage) क्या है? इसकी चर्चा हम आगे करते हैं।
विशेषज्ञ का कहना है कि अगर भारत में तीसरा स्टेज पहुंच गया, तो संभालना मुस्किल हो सकता है। क्योंकि भारत के पास विकसित देशों की तरह पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं की बहुत ही ज्यादा कमी है। इसलिए सुरक्षित और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। अब हम बात करते हैं आखिर (Coronavirus Stage) ये स्टेज 1 और 2 और स्टेज 3 और 4 क्या है?
कोरोना वायरस का पहले स्टेज में वे लोग शामिल होते हैं, जो विदेशों से आए हों। खासतौर ये लोग कोरोना से संक्रमित देशों से लौटे हों। इसके बाद दूसरे स्टेज में ऐसे लोग आते हैं, तो विदेशों से आए संक्रमित लोगों के संपर्क में आते हैं।
तीसरी स्टेज की बात करें, तो ये एक कम्युनिटी ट्रांसमिशन का रूप धारण कर लेता है और तेजी से फैलता है। चौथी स्टेज में ये एक महामारी का रूप ले लेती है। इस स्टेज का अंत कब होगा, ये कह पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इटली और चीन ऐसी सी स्थिति आई। कम्युनिटी स्प्रेड को रोकने के लिए सरकार घरों में रहने की सलाह (Work From Home) दे रही है।