
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 4, 2020 11:32 PM IST
Polymerise chain reaction (PCR) and antibody testing are the two most common methods used to screen people for COVID-19 infection.
Coronavirus Cases in India Update: भारत में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 83 लाख से ऊपर पहुंच गयी है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,253 नये केसेस सामने आए हैं जबकि, संक्रमण के चलते 514 और लोगों की मृत्यु हो गयी। इन नये मामलों को जोड़कर बुधवार को देश में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 83,13,876 हो गयी।
बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी कि, भारत में मंगलवार को कोरोनावायरस के 38,310 मामले दर्ज होने के बाद अगले दिन थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई।
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 6,725 नये केसेस दर्ज किए गए, यह संख्या राजधानी में दर्ज किए गए अब तक केसेस में सबसे हाई संख्या है। इन नये केसेस को जोड़कर, दिल्ली में अब तक कोविड-19 के कुल मामले 4,03,096 तक पहुंच चुके हैं।
बात करें राज्यों की तो महाराष्ट्र अभी भी कोविड-19 के कुल 16,92,693 मामलों के साथ सबसे प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 से 44,248 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सबसे अधिक कोविड-19 केसेस दर्ज़ किए गए हैं। मंगलवार को रजिस्टर किए गए कोविड-19 के कुल मामलों में से फिलहाल 5,33,787 एक्टिव केसेस हैं, जबकि 76,56,478 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गया है, और देश में कुल 1,23,611 लोगों ने इस जानलेवा वायरस की वजह से अपनी जान गवां दी ।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि देश में रिकवरी दर जहां 92.09 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने मंगलवार को एक ही दिन में 12,09,609 सैंपल टेस्ट किए, जिनके साथ अब तक कुल 11,29,98,959 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूचित किया कि देश में वैक्सीन लगाने में सहायता के लिए 28,000 से अधिक कोल्ड चेन पॉइंट्स, 700 से अधिक रेफ्रिजरेटर वैन और 70,000 से अधिक वैक्सीनेटर हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, "हमने उन्हें पहले ही यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम के तहत प्रयोग किया है और उनका प्रयोग कोविड वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन में किया जाएगा।"
वहीं जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4.73 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि मौतें 12,11,990 से अधिक हो गई हैं।